Tarot Card Rashifal (15th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन कार्य सिद्ध होंगे। जिस काम के लिए भी निकलेंगे। वे सारे काम समय पर पूरे होंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में बढ़ौतरी होगी। सेहत का ध्यान रखें। ननिहाल से कोई गूड न्यूज मिलेगी।
उपाय- हल्दी दान करें।

वृष- आज का दिन आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश यात्रा संबंधी कोई अच्छा योग बन रहा है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय एक्सट्रा एलर्ट रहने की आवश्यकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाय का दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मिथुन- आज इस राशि के जातको को महिला मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा। कोर्ट संबंधित मामलों के लिए धन खर्च हो सकता है। व्यापार संबंधित दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की कोई ऑफर आएगी।
उपाय- छोटे बच्चों को खिलौने दान करें।

कर्क- आज के दिन सरकारी कामों में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कान संबंधी कोई तकलीफ होगी। व्यापारियों के लिए धन निवेश के लिए दिन शुभ है। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय- काले-सफेद रंग की फुटबाल दान करें।

सिंह- आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम रहने वाला है। लोहे के काम में विशेष लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर कुछ धन खर्च हो सकता है। अपनी बेटी से कोई विशेष समाचार मिलेगा।
उपाय- सिर ढक कर रखें।

कन्या- आज के दिन आपको साथी संबंधित कोई प्रपोजल आ सकता है। शादी की बात किसी अच्छे परिणाम पर पहुंचने के भी योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की लाइफ में अच्छे परिवर्तन होंगे।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

तुला- आज का दिन थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। जीवन में जितना रिस्क लेंगे, उतने ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी बीमारी से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।
उपाय- 4 गुलाब के फूल नाली में बहाएं।

वृश्चिक- आज का दिन सामाजिक कामों में व्यतित होगा। कुछ रोमांचक घटना जीवन में घटीत होगी। अपने कार्यस्थल में प्रोफैशनल तरीके से काम करें। पर्सनल जीवन से दूर रखें। व्यापार में किसी बड़े व्यक्ति की सहायता मिलेगी।
उपाय- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

धनु- आज का दिन आप किसी सरकारी काम में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में थोड़ी कड़ी मेहनत करनी होगी तो ही उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थितियां समय के अनुरुप अच्छी होनी शुरु हो जाएंगी।
उपाय- दवाईयां दान करें।

मकर- स्वास्थ्य में सुधार की स्थितियां बन रही हैं। लव लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए आपको खुद से पहल करनी होगी। व्यापारिक मसलों में किसी महिला का साथ लाभ दिलवाएगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।
उपाय- तांबे का सिक्का गले में धारण करें।

कुंभ- आपकी भूतकाल में की गई मेहनत, आज कोई बड़ी उपलब्धी दिलवाएगी। कार्यस्थल में प्रगती होने के योग हैं। धन से संबंधित कोई चिंता दूर होगी। अपने समय का सदुपयोग करें और साधनों का सही प्रयोग करें।
उपाय- 7 रंग का धागा किसी पीपल के पेड़ पर बांधें।

मीन- लंबे समय से चल रहे किसी पारिवारिक मसलें का हल आज निकलेगा। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। परिक्षा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ पर इफेक्ट पड़ सकता है। पार्टनर का विश्वास बनाए रखें। आर्थिक उन्नती होगी।
उपाय- सूखा धनिया जल प्रवाह करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News