Tarot Card Rashifal (July 23, 2020) टौर कार्ड्स से जानिए आज के दिन की गहराई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 06:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष -
आज जाने-अनजाने में आपकी बातों का किसी को बुरा लग सकता है। इसलिए अपनी ज़ुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें। वरना ज्यादा नुकसान हो सकता है। 
उपाए - छोटी मटकी में थोड़ा सा जल भर कर मंदिर में रख आएं।

वृष - आज आपको भगवान के द्वारा कोई उपहार मिल सकता है। दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है, हर तरफ़ से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय - गुड़ का सेवन करें । 

मिथुन-  शादी लायक लोगों के शादी के योग बन रहे हैं जो भी काम करें शांति से ही करें। वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। 
उपाए - एक नारियल मंदिर में दें आएं। 

कर्क - जिनका भी कोर्ट केस चल रहा हैं उन्हें मन चाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा। यानि कहने का भाव है कि फैसला आपके हक में नहीं आएगा।  
उपाय - हरे रंगों के वस्त्र  का धारण करें। 

सिंह -  आज आप लोगो के पुराने फंसे सभी काम पूरे हो सकते हैं। आप के अंदर एक अद्भुत सी ऊर्जा रहेगी, जो आपको हर काम करने में मददगार साबित होगी।  
उपाय - किसी गरीब को खाना खिलाएं।  

कन्या - आज अपको अपने बड़ों का आदर करना है, हो सकता है कि इनकी सेहत आज इन्हें परेशान करें, यहां तक किर अस्पताल जाने की नौबत भी आ सकती है, खास ध्यान रखें। 
उपाए - काजल का दान करें। 

तुला - अपने दोस्तों से बात चीत करें। हो सकता है इनके की बातचीत से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल जाएं, और सफसता मिल जाएं।    
उपाय - किसी  दिल के करीबी इंसान को कुछ भेट करें।

वृश्चिक - आज अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। आपका गुस्सा आपके कई ज़रूरी काम बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा वाणी में मधुरता रखें।   
उपाय - गरीबों में कुछ मीठा बांटें। 

धनु - आज बिना किसी बात के ही मन परेशान सा रह सकता है। स्वाभाव में क्रोध भी अधिक आ सकता है। घर वालों के लिए आपके व्यवहार को संभालना आज थोड़ा मुश्किल हो सकता है।  
उपाए - कच्ची ज़मीन पर मिट्टी का शिवलिंग बनाएं औउसका गंगा जल से अभिषेक करें।

मकर- आज कही से अपको कुछ उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रह सकता है। साथ ही आपके घर का माहौल त्यौहार जैसा होगा। यानि घर-परिवार में खुशहाली रहेगी। 
उपाए - 2 ताज़ी रोटी पर मिठाई रख कर गाय माता को दें।

कुम्भ - आज अपको परिवार के साथ ही कही बार जाने का मौका मिलगा। जिससे खुश होंगे। खासतौर पर आज आपको अपनी मां के साथ ज्यादा करीब होंगे।
उपाए - एक लोटा दूध किसी कुत्ता को पिलाएं। 

मीन - आपको आज खाने पर ध्यान देना होगा। कही भी किसी काम से बाहर जाने का प्लॉन टालें नहीं क्योंकि काम बन सकते हैं।
उपाए - आज शीशा कम देखें।


परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News