Swarn Mandir: आप नेता सिसोदिया ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अमृतसर (एजैंसी): आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में रविवार को मत्था टेका और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। 

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को हाल ही में आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। सिसोदिया ने स्वर्ण मंदिर परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई के लिए भी प्रार्थना की। केजरीवाल कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

सीबीआई इसकी जांच कर रही है। सिसोदिया ने तिहाड़ जेल में बिताए 17 महीनों को भी याद किया और दावा किया कि उन्हें एक साजिश के तहत कैद करके रखा गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सत्य की जीत के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्हें ईश्वर के आशीर्वाद, उच्चतम न्यायालय और देश के संविधान की बदौलत न्याय मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News