Surya Grahan 2025: सितंबर में सूर्य ग्रहण की दस्तक, इन 4 राशियों के लिए चेतावनी की घंटी

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2025: साल 2025 में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना सितंबर महीने में घटने वाली है सूर्य ग्रहण। यह न सिर्फ खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है बल्कि धार्मिक, ज्योतिषीय और मानसिक प्रभावों के लिहाज से भी इसका विशेष महत्व माना गया है। सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता, विशेषकर जब वह कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं कि सितंबर 2025 में सूर्य ग्रहण कब लग रहा है, इसका ज्योतिषीय प्रभाव किन राशियों पर अधिक पड़ेगा और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता। 22 सितंबर को यह ग्रहण लगेगा और यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह विशेष रूप से तब प्रभावी होता है जब ग्रहण कालीन सूर्य किसी विशेष राशि या नक्षत्र में होता है। सितंबर 2025 का सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है।

PunjabKesari  Surya Grahan 2025

इन 4 राशियों को रहना होगा विशेष रूप से सावधान

वृषभ राशि
इस ग्रहण के कारण पारिवारिक वातावरण में हल्की अशांति हो सकती है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी निर्णय या निवेश को कुछ दिनों के लिए टालना उचित रहेगा।

सिंह राशि
ग्रहण आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे यह आपके लिए मानसिक तनाव, निर्णय लेने में भ्रम और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ला सकता है। महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ दिन टालना बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि
मानसिक अस्थिरता, नींद की कमी और आत्मविश्वास में गिरावट महसूस हो सकती है। यह समय आत्मविश्लेषण के लिए ठीक है लेकिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए नहीं। ध्यान और योग का सहारा लें।

कुंभ राशि
इस ग्रहण का असर आपकी वैवाहिक और साझेदारी से जुड़ी चीजों पर पड़ सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी भी बात को लेकर ज्यादा प्रतिक्रिया न दें और संयम बनाए रखें।

PunjabKesari  Surya Grahan 2025

What to do during a solar eclipse सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें:

 ग्रहण काल में ध्यान, मंत्र जाप और साधना करें।
ॐ सूर्याय नमः या ॐ नमः शिवाय का जप लाभदायक होता है।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके घर की शुद्धि करें।
जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है।

क्या न करें:
भोजन पकाना या खाना ग्रहण काल में वर्जित होता है।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान बाहर न निकलें।
कोई नया कार्य शुरू न करें।

PunjabKesari  Surya Grahan 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News