Second Chandra Grahan 2026 : 5 महीने बाद लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें सही तारीख और भारत पर इसका असर

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 01:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Second Chandra Grahan 2026 : वर्ष 2026 खगोलीय घटनाओं के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा है। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह वर्ष विशेष है क्योंकि इसमें कुल चार ग्रहण (दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण) घटित हो रहे हैं। वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण हाल ही में 3 मार्च 2026 को संपन्न हुआ है। अब सभी की नजरें साल के दूसरे और अंतिम चंद्र ग्रहण पर टिकी हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

 Second Chandra Grahan 2026

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा।
तिथि: 28 अगस्त 2026
प्रकार: यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा।

 Second Chandra Grahan 2026

खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस ग्रहण की कुल प्रक्रिया लगभग 5 घंटे 39 मिनट तक चलने की संभावना है।

ग्रहण सुबह 6:53 से दोपहर 12:31 तक रहेगा। इस वजह से यह भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है इसलिए ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता या जो क्षेत्र विशेष में दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल के नियम प्रभावी नहीं होते हैं। अतः भारत में रहने वाले लोगों के लिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक या सूतक संबंधी प्रभाव नहीं होगा।

यह ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों और पूर्वी प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

 Second Chandra Grahan 2026


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News