Chandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर रहेगा Negative effect

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 12:22 PM (IST)

Chandra Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि में घटित होगा। चंद्रग्रहण का सीधा संबंध चंद्रमा और छाया ग्रह राहु Rahu से माना जाता है, इसलिए इस समय मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए विशेष सावधानी का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Chandra Grahan

चंद्रग्रहण 2026 के ज्योतिषीय प्रभाव
चंद्रमा मन, भावनाओं और माता का कारक है। जब चंद्रमा ग्रहणग्रस्त होता है तो मानसिक अस्थिरता, भ्रम और भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। ग्रहण काल में सूतक मान्य होता है, इसलिए शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। मंत्र जप, ध्यान और दान को अत्यंत शुभ बताया गया है।

चंद्रग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
भगवान शिव की आराधना
ग्रहण काल में भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना गया है।

"ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।

महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

दान करें
चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र और चीनी।

माता की सेवा
चंद्रमा माता का कारक है। माता की सेवा और सम्मान करने से चंद्र दोष कम होता है।

ध्यान और सकारात्मकता
ग्रहण काल में ध्यान करें, क्रोध और विवाद से दूर रहें।

3 मार्च 2026 का चंद्रग्रहण कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है। लेकिन याद रखें। ग्रह केवल संकेत देते हैं, कर्म और संयम ही जीवन की दिशा तय करते हैं। उचित सावधानी, मंत्र जप और दान-पुण्य से नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Chandra Grahan

कर्क राशि (Cancer)
चंद्रग्रहण आपकी राशि से दूसरे भाव में लगेगा, जो धन और परिवार का स्थान माना जाता है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
वाणी के कारण विवाद संभव। धन हानि या गलत निवेश की आशंका। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सावधानी: धन लेन-देन में सतर्क रहें और कटु शब्दों से बचें।

सिंह राशि (Leo)
यह ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव अधिक रहेगा। निर्णय लेने में भ्रम, मानसिक अशांति, वैवाहिक जीवन में तनाव, व्यापार में नुकसान की संभावना रहेगी।

सावधानी: बड़े फैसले ग्रहण के कुछ दिन बाद लें। गलत संगति से दूर रहें।

कन्या राशि (Virgo)
चंद्रग्रहण आपके द्वादश भाव (हानि और व्यय भाव) में होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या (सीना, पेट)
मानसिक कमजोरी और संतान की चिंता रह सकती है।

सावधानी: योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

मीन राशि (Pisces)
आपकी राशि से छठे भाव (शत्रु भाव) में ग्रहण लगेगा। विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है। धोखा मिलने की संभावना है।
उधार लेन-देन से नुकसान होने की आशंका है। यात्रा में सावधानी जरूरी है।

सावधानी: किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें।

Chandra Grahan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News