Chandra Grahan 2026 : साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, 13 घंटे बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 07:44 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैतो (पराशर): 3 मार्च को इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो भारतीय समयानुसार 3.19 बजे से शुरू होकर सायं 6.47 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा जिस दौरान 3 मार्च को सुबह 6.20 बजे सूतक काल प्रभावी हो जाएगा।
इस दौरान सुबह 6.20 से सायं 6.47 बजे तक देशभर के सभी मंदिरों के कपाट लगभग 13 घंटे तक दर्शनार्थ के लिए बंद रहेंगे। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद मूर्तियों को स्नान करवा कर उनके वस्त्र भी बदले जाएंगे।
