Surya Grahan: पढ़ें, सूर्य ग्रहण की पूरी Information
punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 01:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya Grahan: दीपावली के ठीक दूसरे दिन यानी कि 25 अक्टूबर को इस साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह खंड सूर्य ग्रहण होगा। जिसका असर भारत में देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व सूतक काल का प्रारंभ हो जाएगा यानी कि 24 अक्टूबर 11: 35 पी.एम के बाद से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के समय सनातन मान्यताओं के हिसाब से मूर्ति पूजा निषेध मानी जाती है। दीपावली की रात्रि 11:35 के पश्चात किसी भी प्रकार की मूर्ति पूजा व शुभ कार्य के लिए समय उचित नहीं होगा और सूतक काल लगने के कारण मंदिर बंद रहेंगे। कोई भी शुभ कार्य वर्जित रहेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आयेगा। इसके अलावा यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के देशों में भी सूर्य ग्रहण रहेगा। निश्चित रूप से सूर्य ग्रहण का प्रभाव आम जनमानस के जीवन पर पड़ता है अलग-अलग राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव रहेगा। कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण सामान्य असर देगा और कुछ राशियों पर इसके दुष्प्रभाव के कारण कठिन समय का सामना भी करना पड़ सकता है।
Grahan in october 2022 in india timings: भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 4:29 को सांय काल प्रारंभ होकर 5:34 तक रहेगी। 5:35 मोक्ष का समय रहेगा, ग्रहण किस समय अवधि दिल्ली के स्टैंडर्ड समय के अनुसार एक घंटा 13 मिनट तक रहेगी।
देश के अलग-अलग राज्यों में ग्रहण का समय अलग रहेगा जैसे कि मुंबई में ग्रहण 4:44 से प्रारंभ होगा इसके साथ ही बेंगलुरु, चेन्नई में सूर्य ग्रहण 5:14 पर प्रारंभ होगा।
ग्रहण के कारण 25 अक्टूबर को मनाए जाने वाले त्योहार 26 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। 25 अक्टूबर के पूरे दिन किसी भी प्रकार का शास्त्रीय विधि-विधान से किया गया पूजा-पाठ मान्य नहीं होगा।
ग्रहण की समय अवधि के बीच में हनुमान चालीसा व महामृत्युंजय का मंत्र जाप करना विशेष प्रकार से लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही गायत्री मंत्र के जाप से ग्रहण के प्रभाव से राहत मिलेगी।
नीलम
8847472411