Surya Gochar: साल 2024 में सूर्य इस दिन करने जा रहे हैं महा गोचर, इन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2024 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2024 In Makar Rashi: सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। जनवरी 2024 में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा 15 जनवरी 2024 को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य इस दिन प्रातः 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं, सूर्य का मकर राशि में गोचर करना किन राशियों को कितना देगा भाग्य का साथ।

Aries Horoscope मेष राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

Taurus Horoscope वृषभ राशि
साल 2024 में सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन करना वृष राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलने का संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया मकान या वाहन खरीदने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
सूर्य गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Cancer Horoscope कर्क राशि  
नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी दोस्त की मदद मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। मन को शांत करने के लिए लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

Leo Horoscope सिंह राशि
सूर्य परिवर्तन के दौरान सिंह राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। माता-पिता से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। लव लाइफ में प्यार की बहार छाई रहेगी। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।
 
Virgo Horoscope कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी विदेशी कंपनी के साथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट करने का मौकी मिलेगा। इस राशि के युवा धार्मिक और अध्यात्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता को कोई उपहार दे सकते हैं। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी।

Libra Horoscope तुला राशि  
जमीन-जायदाद से जुड़े काम निपट जाएंगे। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार में विदेशी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
बिजनेस कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ बैठकर अपने करियर को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। जिन लोगों को नई नौकरी की तलाश है, उन्हें अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।  

Sagittarius Horoscope धनु राशि
विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए बड़े और अच्छे घर का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

Capricorn Horoscope मकर राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। किसी तीसरे की वजह वैवाहिक लोग एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

Aquarius Horoscope कुंभ राशि
सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन करना कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। बेरंग हो चुकी लव लाइफ में प्यार के रंग भरने का प्रयास करेंगे। इस राशि के युवा किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूरी बना कर रखें। शरीर की गर्मी बढ़ने से तकलीफ होने की संभावना है।

Pisces Horoscope मीन राशि
किसी कला या रचनात्मक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में किसी से काम निकलवाने के लिए न चाहते हुए भी किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News