Sun Transit in Taurus : सूर्य का गोचर इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2024 - 10:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun Transit in Taurus: एक महीने तक सूर्य अब कई राशियों को जबरदस्त सफलता देने वाले हैं। कई राशियों की तकदीर बदलने वाले हैं। प्रमोशन देने वाले हैं। नौकरी दिलाने वाले हैं। समाज में अच्छा रुतबा देने वाले हैं। सूर्य 14 मई से उसे राशि में आ रहे हैं, जिसे धन-संपत्ति की राशि कहा जाता है, लग्जरी लाइफ की राशि कहा जाता है, प्रेम और सौंदर्य की राशि कहा जाता है और यह राशि है वृषभ राशि यानी Taurus। शुक्र की यह राशि है और सूर्य इसमें आ रहे हैं।

PunjabKesari Sun Transit in Taurus
14 मई मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर आ रहे हैं और 15 जून तक वृषभ राशि में रहने वाले हैं यानी पूरा एक महीना अपना जलवा दिखाने वाले हैं। फिर 15 जून को दोपहर बाद में बुध की मिथुन राशि में चले जाएंगे। वृषभ राशि में पहले से ही सूर्य के मित्र ग्रह देवगुरु बृहस्पति भी बैठे हैं। गुरु और सूर्य की यह युति पूरा कमाल दिखाने वाली है। देवगुरु बृहस्पति तो वृषभ राशि में पूरा साल रहने वाले हैं लेकिन सूर्य एक महीने तक यहां रहकर किसी की लव लाइफ बेहतर करने वाले हैं तो किसी के करियर को चार चांद लगाने वाले हैं। किसी की प्रमोशन का योग बनाने वाले हैं तो किसी का राजनीति में डंका बजाने वाले हैं। किसी को संतान सुख देने वाले हैं तो किसी के विदेश जाने का योग बनाने वाले हैं। किसी के लिए तो इनकम के साधन बढ़ते चले जाएंगे और कुछ राशियों को छप्पर फाड़ कामयाबी भी मिलेगी। खूब पैसा मिलेगा। खूब शोहरत मिलेगी। किस-किस राशि की जिंदगी में सूर्य खुशियों का उजाला भरने वाले हैं, पूरे विस्तार से जानें

सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं और 12 राशियों के भ्रमण में उन्हें पूरा एक साल लग जाता है। ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सूर्य के अपनी वृषभ राशि में आने और एक महीना तक वृषभ राशि में गोचर करने से जिन राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण मेष राशि के लोग फायदे में रहेंगे। धन के मामले में 14 मई से 15 जून तक का समय बहुत अच्छा हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ और आर्थिक पक्ष से मजबूत होने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे और उससे आप धन कमाने में सफल होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। इनकम बढ़ने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हर काम में सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुकी पड़ी योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो सकता है। इसके साथ ही परिवार और शुभचिंतकों का आपको पूरा समर्थन प्राप्त हो सकता है। करियर में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च पद पाने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही नौकरी के सिलसिले में विदेश में बात बन सकती है। व्यापार में भी खूब सफलता और धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari Sun Transit in Taurus
दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है जिसमें एक महीना सूर्य रहने वाले हैं। वृषभ राशि वाले सबसे लकी रहने वाले हैं। जो आपने सोचा भी नहीं होगा, वह सफलता आपको मिलने वाली है। इस राशि में गुरु पहले से विराजमान हैं। सूर्य और गुरु की जुगलबंदी वृषभ राशि वालों को बहुत बड़ा स्टेटस देगी। करियर में जबरदस्त कामयाबी देगी। वृषभ राशि वालों का भाग्योदय होगा। आपके अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। आपकी प्रतिभा का डंका बजेगा। वृषभ राशि के जो नौजवान बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिलने के योग बनेंगे। साथ ही निजी कंपनी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी। यानि चारों तरफ से सफलताएं हासिल होंगी। कोर्ट-कचहरी में जो मामला चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में आ सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने वाला हो सकता है। आपकी राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी भी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को मुनाफा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सेहत ठीक रहेगी, आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी। नए काम से धन लाभ की संभावना बनेगी। जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। इसके साथ ही नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। बिजनेस में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

चौथी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है जो सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों का भी भाग्योदय होगा। इनकी आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। कारोबार में भी खूब कमाई होगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी, बिजनेस में स्थायित्व और मजबूती आएगी, आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी के प्रबल संकेत हैं।बिजनेस करने वालों के नए संबंध बनेंगे, जो उनके काम को विस्तार देने में मदद करेंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और धन इकट्ठा करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके कौशल और मेहनत को देखकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। करियर के संबंध में विदेश यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार की बात करें तो उच्च लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। रिश्तों की बात करें, तो समय काफी खुशनुमा जाने वाला है।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। वहीं करियर और कारोबार को नया आयाम मिल सकता है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी जाने वाली है। विदेशी मुद्रा व्यवसाय करनी की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करें। इससे आपको खूब लाभ मिलेगा और धन कमाने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Sun Transit in Taurus


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News