Stock Market Astrology: मेष में बनेगा बुध-सूर्य का योग, बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 09:29 AM (IST)

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह 30 अप्रैल को सुबह 6.55 बजे बुध अपनी नीच राशि मीन से निकल कर मेष राशि में गोचर करेंगे और सूर्य के साथ युति करेंगे। बुध और सूर्य की यह युति बाजार को सहारा देने का काम कर सकती है। 

इस से पहले 27 अप्रैल को रात 9.08 बजे शुक्र चन्द्रमा के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 29 अप्रैल को सुबह 11.32 बजे सूर्य और शनि 30 डिग्री एक्सिस पर आ जाएंगे। 27 अप्रैल को पूरा दिन भद्रा होने के कारण भी इसका बाजार पर असर पड़ेगा। 

इस सप्ताह 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे और बाजार में सिर्फ 4 दिन ही कारोबार होगा। 27 अप्रैल को जब बाजार खुलेगा तो भद्रा शुरू हो चुकी होगी और चन्द्रमा के सिंह राशि में होने के कारण भद्रा का मुख पृथ्वी की तरफ होने के कारण यह बाजार के लिए शुभ नहीं है। 

चन्द्रमा इस दौरान केतु के साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 12.20 बजे से बाजार थोड़ा स्थिर हो सकता है लेकिन तेजी की गुंजाईश नहीं बनती। इस दौरान ब्यूटी, लग्जरी, ऍफ एम.सी.जी. और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

28 अप्रैल को चन्द्रमा सूर्य के उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेगा और 9.53 पर इसी नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेगा लिहाजा इस दौरान बाजार में ओपनिंग पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

बाजार में कोई भी पोजीशन बनाने के लिए 9.53 तक का इंतजार करना चाहिए और बाजार की दिशा देख कर ही पोजीशन बनानी चाहिए। इस दिन सरकारी सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

29 अप्रैल को चन्द्रमा कन्या राशि में अपने ही हस्ता नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेगा और 11.23 बजे तीसरे चरण में प्रवेश करेगा। इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और बाजार दिशाहीन रह सकता है। 

इस दिन हमें बेवेरज, शिपिंग, पोर्ट आदि से संबंधित कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है। 30 अप्रैल को चन्द्रमा कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में गोचर करेगा और दोपहर 1.13 बजे राशि बदल कर तुला राशि में जाएगा और इसी दौरान चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेगा।

लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें, यहां हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दिन हमें एयरलाइंस, लिकर, तंबाकू और कैमिकल सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News