आज का राशिफल 15 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज युवाओं को करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। उनके अनुभव और सुझाव भविष्य की दिशा तय करने में सहायक रहेंगे। सही योजना के साथ आगे बढ़ने से अपने लक्ष्यों को हासिल करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुने।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा और एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी विभागों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से लंबित काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक स्थल पर दर्शन करने और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मन को शांति और संतोष मिलेगा। अपनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा और दिन को यादगार बनाएगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी निभाने के तरीके से अधिकारी प्रभावित होंगे। आपके काम की सराहना होगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के अवसर बनेंगे। आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। अपनी क्षमता पर भरोसा रखकर आगे बढ़ेंगे तो कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- माता की सेवा करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के सहयोग और मार्गदर्शन से उपयुक्त नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। संपर्कों का सही उपयोग करने से करियर को नई दिशा मिलेगी। नौकरी से जुड़े प्रयासों में सक्रियता बनाए रखें और मिलने वाले अवसरों का समझदारी से लाभ उठाएं।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपकी मेहनत, आत्मविश्वास और अपनों का सहयोग सफलता की राह मजबूत करेंगे। अपने उद्देश्यों के प्रति स्पष्ट रहें और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। महिलाओं को रसोई में काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गैस, गर्म बर्तनों और धारदार उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी, चावल दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने सभी काम निर्धारित समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। कार्यों में गति बनी रहेगी और जरूरी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित ढंग से निभाने का अवसर मिलेगा। दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने से कामकाज में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और कुछ नए लोगों से मित्रता होगी। नए मित्रों के साथ बातचीत से आपके विचारों का दायरा बढ़ेगा और अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का रुझान पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद की गतिविधियों की ओर भी रहेगा। खेलों में भाग लेने से उनका उत्साह बढ़ेगा और शारीरिक सक्रियता बनी रहेगी। पढ़ाई और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखना, उनके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन जोश, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपकी समझदारी और सूझबूझ से घर के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद दूर होंगे और परिवार में सुखद माहौल बनेगा। अपनों के साथ तालमेल बेहतर होने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
