Stock Market Astrology : तुला में बना सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग, उतार-चढ़ाव के बाद पॉजिटिव रहेगा बाजार

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 09:08 AM (IST)

Stock Market Astrology : 16 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद 17 अक्तूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आ गए हैं और अब तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध का त्रिग्रही योग बन गया है। इसके अलावा मंगल अब बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। अगले सप्ताह चन्द्रमा मकर और कुंभ राशि में गोचर करेंगे। अगले सप्ताह 20 अक्तूबर को विजय दशमी की छुट्टी होने के कारण बाजार में 4 दिन ही कारोबार होगा। गृह स्थिति को मिला कर उतार-चढ़ाव के बाद पॉजिटिव ट्रेंड वाली बनती है।

19 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलने से 17 मिनट पहले 8 बजकर 58 मिनट पर चन्द्रमा मकर राशि में सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर कर चुके होंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। लिहाजा शुरूआती कारोबार में बनी दिशा की पुष्टि होने के बाद ही ट्रेड करना चाहिए। इस दिन हमें पावर सैक्टर के अलावा फार्मा, सरकारी क्षेत्र, डिफैन्स और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

21 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा कुंभ राशि में मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार में शुरूआत सामान्य हो सकती है। दोपहर 01 बजकर 25 मिनट पर  चन्द्रमा धनिष्ठा के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बाजार के ट्रेंड में बदलाव संभव है, लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन कॉपर से संबंधित कंपनियों के अलावा डिफैन्स, मैटल और कम्युनिकेशन सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।

22 अक्तूबर को सुबह बाजार खुलने पर चन्द्रमा कुंभ राशि में राहु के शतभिषा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। इसलिए बाजार खुलने के बाद ट्रेंड देखकर और दिशा स्पष्ट होने पर ही ट्रेड करना चाहिए। दोपहर 02 बजकर 38 मिनट पर चन्द्रमा शतभिषा के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार के अंतिम घंटे में चाल बदल सकती है। इस दिन हमें तंबाकू, शराब, आई.टी., एयरलाइंस, कैमिकल और मैटल सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

23 अक्तूबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा कुंभ राशि में गुरु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे। लिहाजा शुरूआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार को मजबूती मिल सकती है, लेकिन पोजीशन लेने से पहले बाजार की दिशा की पुष्टि जरूर करें। दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर चन्द्रमा पूर्वाभाद्रपद के चौथे चरण के साथ कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए अंतिम आधे घंटे में बाजार का रुख बदल सकता है। इस दिन बैंकिंग, कैपिटल मार्कीट और एन.बी.एफ.सी. से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News