आज का राशिफल 18 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 01:27 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारिक मामलों में साझेदार के साथ विचारों का मतभेद उभर सकता है। आपके अच्छे इरादों और सुझावों को गलत समझे जाने से मन खिन्न रहेगा। ऐसी स्थिति में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें और किसी भी गलतफहमी को बातचीत के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें। व्यावसायिक संबंधों में पारदर्शिता और संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन को लेकर चर्चा होगी। घर के सदस्य इस संबंध में अपनी राय रखेंगे और आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श करेंगे। दिन भर की व्यस्तताओं के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो चुनौतियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यावसायिक जीवन में उन्नति के नए मार्ग खोलेगी। उनके संपर्क और मार्गदर्शन से कारोबार को आगे बढ़ाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का उत्साह बढ़ेगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक संस्था के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का मौका प्राप्त होगा। इस कार्य से नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज दूसरों के निजी मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना जरूरी रहेगा। बिना पूरी जानकारी के किसी विवाद में अपनी राय देने से गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखें। संतुलित व्यवहार और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज घर में अचानक अतिथियों के आगमन से माहौल खुशनुमा हो जाएगा। उनके साथ बातचीत और मेल-मिलाप से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में रौनक बनी रहेगी। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज यदि संपत्ति से संबंधित कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना रहेगी। इस मामले में राहत मिलने से मानसिक तनाव कम होगा। हालांकि, कानूनी और दस्तावेजी प्रक्रियाओं में सावधानी बरतें तथा जरूरी निर्णय लेने से पहले सभी तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और उपयुक्त नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इंटरव्यू या नौकरी से जुड़े अन्य मामलों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, इससे करियर को नई दिशा मिलेगी।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको व्यावसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा करें और अधूरे कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करें। किसी भी व्यावसायिक निर्णय में लापरवाही न बरतें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और कारोबार को सही दिशा देने में मदद मिलेगी।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News