आज का राशिफल 21 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको सुख सुविधाओं और आराम के प्रति अत्यधिक आकर्षित होने के बजाय अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी की बुराई करने या अनावश्यक चर्चाओं में शामिल होने से पूरी तरह बचें। आज सहकर्मी के साथ गलतफहमी और विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखें। किसी की बातों में आकर प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच समझकर बोलें। जितना संयमित और स्पष्ट व्यवहार रखेंगे, उतना ही अनावश्यक विवादों से दूर रहेंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बड़े कारोबारियों को आर्थिक और कानूनी मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। करों, सरकारी नियमों और व्यावसायिक दस्तावेजों से संबंधित सभी प्रक्रियाएं विधिवत पूरी करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें और जरूरी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। नियमों के अनुरूप कारोबार चलाने से कानूनी परेशानियों की आशंका कम होगी और आप निश्चिंत होकर अपने व्यवसाय की प्रगति पर ध्यान दे सकेंगे।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी और आपके काम की सराहना होगी। अपनी कला, कौशल और नए विचारों के माध्यम से पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी मनोकामना के पूरी होने से मन प्रसन्न होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। निवेश, बचत और करियर से जुड़े मामलों में दूरदर्शिता के साथ कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सही योजना और निरंतर प्रयास से आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  पारिवारिक जीवन में सुखद परिस्थितियां बनी रहेंगी। बच्चों की उपलब्धियां और उनका अच्छा प्रदर्शन आपको गर्व महसूस कराएगा। उनकी प्रगति से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने से भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आज रचनात्मक सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के कारण आपका दिन यादगार रहेगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको यह समझने की जरूरत रहेगी कि दूसरों की बातों और उनके निर्णयों को कितना महत्व देना है। हर व्यक्ति की राय को सही मानकर चलने के बजाय अपनी परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार निर्णय लें। दूसरों की सलाह सुनना अच्छी बात है, लेकिन अपने विवेक और अनुभव को नजरअंदाज करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि दूसरों को खुश रखने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रयास में आप अपनी जरूरतों को पीछे छोड़ रहे हैं। इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन और मानसिक शांति पर पड़ सकता है। इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखें और उन मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, जहां आपकी जिम्मेदारी नहीं है। अपनी सीमाएं तय करना और जरूरत पड़ने पर विनम्रता से मना करना सीखें।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम उठाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें और हर छोटी-बड़ी बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आदत छोड़ें। जब आप अपने विवेक और आत्मविश्वास के आधार पर आगे बढ़ेंगे, तो समस्याओं का सामना बेहतर ढंग से कर पाएंगे और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News