Shukra Asta 2026 :12 अक्टूबर को शुक्र होंगे अस्त, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन को रहना होगा सावधान
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 12:40 PM (IST)
Shukra Asta 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 12 अक्टूबर, 2026 यानी आज के दिन शुक्र के अस्त होने जा रहे हैं। शुक्र के अस्त होने का प्रभाव वैसे तो 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों ऐसी हैं, जिन्हें जहां शुक्र के अस्त होने से शुभ लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र के अस्त होने की इस ज्योतिषीय घटना को किन राशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है और किन राशि वालों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचरीय बदलाव लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रिटर्न दे सकता है।
तुला राशि
शुक्र के प्रभाव से आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आ रही पुरानी अनबन दूर होगी और साझेदारी के कामों में आर्थिक मजबूती देखने को मिलेगी।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी करने से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के शुक्र का अस्त होना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। खान-पान का ध्यान रखें और काम के बोझ के कारण मानसिक तनाव से बचें। जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें ताकि गलतफहमियां न हों।
वृश्चिक राशि
गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों से चुनौती मिल सकती है। कोई भी नया बड़ा निवेश फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है।
