Sri Harmandir Sahib News : श्री हरिमंदिर साहिब में सोने की धुलाई सेवा की शुरूआत
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 08:30 AM (IST)
अमृतसर (सर्बजीत): श्री हरिमंदिर साहिब में सोने की धुलाई और सफाई की सेवा आज अरदास के बाद शुरू की गई। यह सेवा शिरोमणि कमेटी द्वारा भाई महिंद्र सिंह के नेतृत्व वाले गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था, बर्मिंघम को सौंपी गई है। सेवा की शुरूआत के मौके पर एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी, श्री हरिमंदिर साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह और जत्थे के प्रमुख भाई महिंद्र सिंह सहित कई प्रमुख शख्सियतें मौजूद थीं।
एडवोकेट धामी ने कहा कि मंदिर के गुंबद और अन्य हिस्सों पर लगे सुनहरे पत्रों की सफाई समय-समय पर की जाती है और यह सेवा निष्काम रूप में की जाती है। जत्थे के सेवादार हर साल इस सेवा में शामिल होते हैं और इस वर्ष भी संगत ने मिलकर धुलाई सेवा निभाई। भाई महिंद्र सिंह ने कहा कि जत्था लगातार श्री हरिमंदिर साहिब और अन्य गुरुद्वारों के गुंबदों व सुनहरी पत्रों की सफाई तथा मुरम्मत का कार्य करता रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
