Solar eclipse 2022: देश के ज्यादातर हिस्सों में 25 को दिखेगा आंशिक सूर्यग्रहण
punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 09:01 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya grahan 2022 in india date and time: देश में 25 अक्तूबर को कोलकाता समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा। खगोलशास्त्री देबी प्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी। इस खगोलीय घटना को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद घटित होगी। भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
दुआरी के मुताबिक नई दिल्ली में ग्रहण की शुरूआत शाम 4 बजकर 29 मिनट पर होगी और यह शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। दक्षिण और मध्य भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 49 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

