Solar Eclipse 2020: 6 ग्रहों की उल्टी चाल में सूर्य ग्रहण, पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar Eclipse 2020: 21 जून को लगने जा रहा है इस साल का पहला सूर्य ग्रहण। जो अपने साथ कई अजब संयोग लेकर आ रहा है। इस सूर्य ग्रहण के  विश्वव्यापी प्रभाव होंगे और अर्थव्यवस्था से लेकर कई अन्य मोर्चों पर इसका प्रभाव दिखेगा। 21 जून को मिथुन राशि में अमावस्या तिथि को मृगशिरा नक्षत्र में जो सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, उस दौरान 6 ग्रह शनि, गुरु, शुक्र, बुध, राहु व केतु वक्री अवस्था में होंगे। यह भी एक अजीब संयोग बन रहा है इसलिए ज्योतिष जगत की निगाहें इस सूर्य ग्रहण पर खास तौर पर टिक गई हैं। यह सूर्य ग्रहण क्योंकि रविवार को पड़ रहा है इसलिए इसे चूड़ामणि ग्रहण कहा गया है।

PunjabKesari Solar Eclipse

सूर्य ग्रहण का समय Surya Grahan 2020 Time
वलयाकार इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर होगी और यह दोपहर 02 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जायेगा। भारत समेत इस ग्रहण को दक्षिण-पूर्व यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा।  

यह ग्रहण स्वतंत्र भारत की कुंडली के दृष्टिगत देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के संकेत दे रहा है और लघु उद्योगों के पुनर्जीवित होने व रफ्तार पकड़ने की संभावनाओं को भी दर्शा रहा है। कृषि व बागवानी सेक्टर के लिए भी यह बहुत शुभ रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आने लगेगी। रियल एस्टेट में शिथिलता रहेगी लेकिन हेल्थ व आईटी सेक्टर मजबूत होगा। विश्व में भारत की साख भी बढ़ेगा।

यह ग्रहण क्योंकि मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है इसलिए मिथुन वालों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के समय कुल 6 ग्रह वक्री होंगे और ग्रहण के समय मंगल जलीय राशि मीन में बैठकर सूर्य चंद्रमा बुद्ध व राहू को देख रहा होगा। जो अच्छा संकेत नहीं है। इससे समंदर में चक्रवात, तूफान, बाढ़ व अत्यधिक बारिश जैसे प्राकृतिक प्रकोप के आसार बनेंगे। खासकर यूरोपीय देशों में काफी उथल-पुथल मचेगी।

शनि, मंगल और गुरु के प्रभाव से विश्व के कई बड़े देशों में आर्थिक मंदी का असर एक वर्ष तक देखने को मिलेगा। कुछ देशों के बीच आपसी तनाव भी बढ़ेगा।

PunjabKesari Solar Eclipse

विभिन्न राशियों पर होगा असर Effects on zodiacs
यह सूर्य ग्रहण मेष, कन्या व मकर राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। वृष, कर्क व कन्या राशि वालों को धन व यश की हानि हो सकती है। मिथुन राशि वालों को वाहन दुर्घटना का भय रहेगा। सिंह राशि वालों को कहीं से अचानक धन लाभ होगा। तुला राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वृश्चिक राशि के लिए समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। धनु राशि वालों को स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । कुंभ व मीन राशि वालों को पारिवारिक व कार्यक्षेत्र में कुछ चिंताएं घेर सकती हैं।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Solar Eclipse


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News