138 दिन के लिए शनि वक्री, मेष राशि वालों को मिलेगी राहत या आएगा तुफान !

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक से राजा बनाएगी और कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचाएंगे।

Shani Vakri

अब मेष राशि पर शनि के उल्टी चाल चलने का क्या असर रहेगा, आज की यह पोस्ट इसी विषय पर है। पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि मेष राशि पर 29 मार्च 2025 से शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो चुकी है और साढ़ेसाती के साथ-साथ शनि देव लोहे के पाया में भी आ चुके हैं। अब मेष राशि वालों की जिंदगी में शनि वक्र अवस्था में गोचर करते हुए क्या प्रभाव डालेंगे ? क्या शनि देव बहुत बड़ी राहत देंगे या जिंदगी में तूफान खड़ा करेंगे, यही मैं सिलसिले बार आपको बताऊंगा और अंत में यह भी बताऊंगा कि शनिदेव को आप कैसे प्रसन्न रख सकते हैं इसलिए इस पोस्ट को अंत तक देखना बहुत जरूरी है।

यहां चंद्र राशि के मुताबिक बताया जा रहा है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम  चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अथवा आ से शुरू होता है, उनकी मेष राशि होती है। शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।

Shani Vakri
शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है । जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो मेष राशि वालों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

मेष राशि वालों के लिए 138 दिन का समय कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिज़नस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। शनि देव मेष राशि वालों के 12 वें भाव में यानी खर्च स्थान पर, विदेश यात्रा स्थान पर, हॉस्पिटलाइजेशन के स्थान पर गोचर कर रहे हैं इसलिए उनकी तीसरी दृष्टि का प्रभाव आपके धन और वाणी स्थान यानी सेकंड हाउस पर रहेगा।

Shani Vakri

यहां वह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। शनि की सातवीं दृष्टि का प्रभाव मेष राशि वालों के कुंडली के छठे भाव पर रहेगा। जिसे रोग व शत्रु स्थान कहा जाता है इसलिए थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का आपको ख्याल रखना होगा लेकिन आपके गुप्त शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे क्योंकि शनि आपके शत्रुओं को सिर उठाने नहीं देंगे यानी अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देंगे। शनि दशमी दृष्टि से मेष राशि वालों के नवम भाव को देखते हुए आपके भाग्य स्थान को एक्टिवेट भी करेंगे और कुछ अटके हुए काम भी बनने लगेंगे।

शनिदेव की कृपा से मेष राशि वालों को धन लाभ लगातार होता रहेगा। हालांकि खर्च की भी अधिकता रहेगी। घर में मंगल कार्यों में व्यस्त होने के योग हैं। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। आपकी लव लाइफ भी अच्छी होगी।

Shani Vakri

शनि देव इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी देने वाले हैं। आपको शत्रुओं पर विजय भी देने वाले हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट का तोहफा देने वाले हैं। अपने पसंदीदा स्टेशन पर ट्रांसफर का योग भी बनाने वाले हैं। बिजनेस में कामयाबी देने वाले हैं। समाज में अच्छा स्टेटस देने वाले हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी देने वाले हैं। वाहन सुख देने वाले हैं।

सरकारी काम जो रुके हुए हैं, वो पूरे हो जाएंगे। आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नए मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

Shani Vakri

अगर आप साझेदारी में यानी पार्टनरशिप में कोई बिजनेस शुरू करना चाहे तो आपको काफी सफलता मिलेगी और शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए भी शनि देव का 138 दिन उल्टी चाल चलना मेष राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है।

अगर बिजनेस करते हैं तो अपने बिजनेस को विस्तार भी दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल की बात करें, तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। साथ ही आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश में पी आर पाने का सपना भी साकार हो सकता है.

अगर आप घर दुकान या नया ऑफिस खरीदना चाहते हैं तो आपकी कामनाएं पूरी होगी और सफलताएं भी मिलेगी। शनि देव को प्रसन्न रखने के कुछ उपाय भी बता रहा हूं। जिन्हें करेंगे तो शनि देव की कृपा आप पर साढ़ेसाती के दौरान भी बरसती रहेगी।

Shani Vakri
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय शनिवार को करने होंगे।
प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाएं। शनि जी की उपासना करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें।
शनिवार के दिन सरसों का तेल, उड़द, काला कपड़ा, जूते आदि का दान करना चाहिए।
लोहे की चीजें शनिवार को न खरीदें।
शनिवार के दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान करें।
असहाय लोगों की मदद करने से भी लाभ मिलता है।
दोनों समय भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

गुरमीत बेदी
9418033344

Shani Vakri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News