Smile please: अपनी मौज में रहो, दुनिया का क्या पता कब बदल जाए
punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 09:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वही काम करो जिसे आप सच में करना पसंद करते हो। नहीं तो आप स्वयं के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। -कल्पना चावला
अपने बच्चों को सिखाएं कि पैसा कैसे बचाना चाहिए। बच्चों को पैसे की कीमत समझाएं। बच्चे देखते हैं कि हमारे माता-पिता पैसा कैसे खर्च करते हैं। आगे चल कर आपके बच्चों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी। -एस.सी. ढल्ल
आज हर तीसरे आदमी के बाद चौथा आदमी आपको तनावग्रस्त मिलेगा लेकिन सच तो यह है कि एक दिन यह शरीर भस्म होकर राख की मुट्ठी बन जाएगा। —साध्वी गरिमा भारती
अपने माता-पिता की बातों पर अमल करने लग जाएंगे तो आपके जीवन की तपस्या सफल हो जाएगी। जिंदगी की कई मुश्किलों से बच जाएंगे। मां के बराबर प्यार करने वाला आज तक कोई पैदा ही नहीं हुआ। दुनिया में एक पिता ही ऐसा है जो अपने बेटों को अपने से बढ़ते हुए देखकर खुश होता है। -जनार्दन हरि
टूटा हुआ शीशा और टूटे हुए रिश्ते दोबारा प्रयोग करने लायक नहीं रहते।
दिमागी सुकून के लिए कुछ लोगों को नजरअंदाज करना कमजोरी नहीं अकलमंदी है।
हास्य सिर्फ खुश होने के लिए नहीं बल्कि दुख छुपाने के लिए भी होता है।
परमात्मा के हर फैसले में खुश रहने की कोशिश करो।
कुछ लोगों से हमारे विचार नहीं भी मिल सकते इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं।
बुराई भी उसकी होती है जो जीवित है, मरे हुए की तो तारीफ ही होती हैं।
अपनी मौज में रहो, दुनिया का क्या पता कब बदल जाए।
संसार में आपको लूटने वाले बहुत मिलेंगे। लुटाने वाली सारे संसार में एक मां ही ऐसी मिलेगी, जो लुट कर भी खुश होती है। लोग लेन-देन का हिसाब रखते हैं। एक मां ही आपको ऐसी मिलेगी जो अपने बच्चे को दूध पिलाने का कोई हिसाब नहीं रखती।
कहते हैं बुजुर्ग किसी भी झगड़े (समस्या) का हल बड़ी जल्दी से निकाल लेते हैं। उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं होती। उनके पास होती है शांति और सब्र की ताकत, जिससे वे हर समस्या का हल बड़ी आसानी से निकाल लेते हैं। आज का नौजवान जल्दी क्रोध में आ जाता है। —दर्शना भल्ला
ईश्वर ने आपको जो कुछ दे रखा है, यदि आप उससे संतुष्ट हैं तो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति आप हैं। यदि आप ईश्वर की रहमतों से संतुष्ट नहीं हैं तो गरीबों की गिनती में सब से पहला नम्बर आपका है। —संत वाणी