Vastu Tips : घर में बरसेगा धन और बढ़ेगी बरकत, इस सफेद चीज का ऐसे करें वास्तु अनुसार इस्तेमाल
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 01:54 PM (IST)
Simple Salt Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसों की कमी बनी रहती है और बरकत रुक जाती है, इसका कारण घर का वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा हो सकता है। इन्हीं एक ऐसा उपाय है, रसोई घर में मौजूद नमक का जो इस समस्या को दूर कर सकता है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, नमक राहु, केतु के प्रभाव को कम करने और धन की देवी माता लक्ष्मी को आकर्षित करने का बहुत प्रभावशाली माध्यम माना जाता है। तो आइए जानते हैं नमक से जुड़े वास्तु उपायों के बारे में-
पोछे के पानी में मिलाएं नमक
वास्तु के अनुसार, हर रोज या हफ्ते में कम से कम दो बार घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा खड़ा या साधारण नमक मिल लें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
कांच की कटोरी में नमक और लौंग
घर के उत्तर-पूर्व या तिजोरी के पास एक छोटी सी कांच की कटोरी में सफेद मनक और उसमें 4-5 साबुत लौंग डाल दें। इस कटोरी को ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नज़र आसानी से न पड़े। यह उपाय घर में धन के प्रवाह को बढ़ाता है और पैसों की तंगी दूर करता है।
मुख्य द्वार पर नमक की पोटली
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर नमक की पोटली टांगने से घर में किसी की बुरी नजर या नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
बाथरूम में रखें कांच की कटोरी में नमक
बाथरूम को घर का सबसे बड़ा नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। बाथरूम के एक कोने में कांच के बर्तन में खड़ा नमक भरकर रख दें। यह नमक हवा में मौजूद नमी और नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।

