Vastu Tips : बार-बार टूट रहा है मनोबल? घर की दीवारों पर लगाएं ये तस्वीरें, सकारात्मक सोच को मिलेगा बढ़ावा

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 01:29 PM (IST)

Best Vastu Paintings For Positive Thinking : वास्तु शास्त्र में घर की सजावट और दीवारों पर लगी तस्वीरों को खास महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि घर में मौजूद चीजें हमारे आसपास के माहौल और मन पर प्रभाव डाल सकती हैं। कई  बार व्यक्ति मेहनत करने के बावजूद निराश महसूस करने लगता है, उसका आत्मविश्वास कम होने लगता है या वह छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहने लगता है। ऐसे में घर का वातावरण खुशनुमा और सकाकात्मक बनाए रखना मददगार हो सकता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में कुछ खास तरह की तस्वीरों लगाने से उत्साह, उमंग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि मनोबल मजबूत करने और घर में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए कौन-सी तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है।

Best Vastu Paintings For Positive Thinking

उगते हुए सूरज की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उगते हुए सूरज को नई शुरुआत, ऊर्जा और आशा का प्रतीक माना जाता है। यदि आप अक्सर निराशा महसूस करते हैं या किसी काम को शुरू करने में हिचकिचाते हैं, तो उगते सूरज की सुंदर तस्वीर आपको नई शुरुआत की प्रेरणादे सकती है। इसे घर के लिविंग रूम या ऐसी जगह लगाया जा सकता है, जहां सुबह के समय आपकी नजर इस पर पड़े।

दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को गति, साहस, सफलता और निरंतर आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। दौड़ते हुए तस्वीर में घोड़ों की मुद्रा ऊर्जावान और स्वाभाविक होनी चाहिए। इसे घर के लिविंग रूम या कार्यस्थल पर लगाया जा सकता है।

पहाड़ों की तस्वीर 
पहाड़ मजबूती, स्थिरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माने जाते हैं। वास्तु की कुछ मान्यताओं के अनुसार, पहाड़ों की तस्वीर घर में स्थिरता का भाव पैदा करने के लिए लगाई जा सकती है। इसे घर के अध्ययन कक्ष या ऐसी जगह लगाया जा सकता है, जहां आप एकाग्र होकर काम करते हैं।

Best Vastu Paintings For Positive Thinking

पहाड़ों की तस्वीर
वास्तु की कुछ मान्यताओं के अनुसार, पहाड़ों की तस्वीर घर में स्थिरता का भाव पैदा करने के लिए लगाई जा सकती है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता मन को शांत करने और तनाव से राहत महसूस करने में भी मदद कर सकती है। इसे घर के अध्ययन कक्ष या ऐसी जगह लगाया जा सकता है, जहां आप एकाग्र होकर काम करते हैं।

हरे-भरे पेड़-पौधों की तस्वीर
 वास्तु मान्यताओं में भी प्राकृतिक दृश्यों को सकारात्मक वातावरण से जोड़कर देखा जाता है। घर के लिविंग रूम या अध्ययन कक्ष में हरियाली वाली तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसी तस्वीर चुनें, जिसमें जीवन और ताजगी का एहसास हो।

मां सरस्वती की तस्वीर
मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, विवेक और कला की देवी माना जाता है। उनकी तस्वीर विद्यार्थियों, लेखकों और पढ़ाई या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष आस्था रखती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती का स्मरण एकाग्रता और ज्ञान प्राप्ति की प्रेरणा देता है। तस्वीर को अध्ययन कक्ष या पूजा स्थल पर सम्मानपूर्वक लगाया जा सकता है।

Best Vastu Paintings For Positive Thinking

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News