पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्रेम और समृद्धि, वास्तु के अनुसार पत्नी को भेंट करें ये शुभ चीजें

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 06:39 PM (IST)

Vastu Tips Married Life Love Harmony : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति, प्रेम और सकारात्मकता को बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि परिवार में  आपसी प्रेम और सम्मान बना रहे, तो घर का माहौल भी खुशहाल रहता है। पति-पत्नी का रिश्ता जीवन की सबसे महत्वपूर्ण डोरियों में से एक है। इस रिश्ते में प्यार, विश्वास और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवनसाथी को प्रेमपूर्वक उपहार देना रिश्ते में मधुरता और सकारात्मक भावनाएं बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कई लोग इस दिन अपनी पत्नी को कोई सुंदर या उपयोगी उपहार देना शुभ समझते हैं। तो आइए जानते हैं, पत्नी को कौन-सी चीजें भेंट की जा सकती हैं।

Vastu Tips Married Life Love Harmony

लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र
लाल और गुलाबी रंग को प्रेम, सौभाग्य और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पति अपनी पत्नी को इन रंगों की साड़ी, सूट या कोई अन्य सुंदर वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं में लाल रंग का संबंध शुभता और मांगलिक अवसरों से भी जोड़ा जाता है। अपनी पत्नी की पसंद को ध्यान में रखकर दिया गया उपहार रिश्ते में अपनापन बढ़ा सकता है।

चांदी के आभूषण
चांदी के आभूषणों को सुंदरता और शुभता से जोड़कर देखा जाता है। आप अपनी पत्नी को चांदी की पायल, अंगूठी, बिछिया या कोई अन्य आभूषण भेंट कर सकते हैं। वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में चांदी को शीतलता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, उपहार का महत्व उसकी कीमत से अधिक उससे जुड़ी भावना और आपसी प्रेम में होता है।

Vastu Tips Married Life Love Harmony

सुगंधित इत्र या परफ्यूम
सुगंधित चीजें वातावरण को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ मन को भी अच्छा महसूस करा सकती हैं। पत्नी को उनकी पसंद का इत्र या परफ्यूम देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में सौंदर्य, आकर्षण और सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है। इसी वजह से सुगंधित वस्तुओं को कई पारंपरिक मान्यताओं में विशेष स्थान दिया जाता है।

फूलों का गुलदस्ता
फूल प्रेम, सम्मान और कोमल भावनाओं को व्यक्त करने का सुंदर तरीका हैं। पत्नी को गुलाब या उनकी पसंद के अन्य फूल भेंट करके आप अपने मन की भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। इसके लिए किसी महंगे उपहार की आवश्यकता नहीं है। प्यार से दिया गया छोटा-सा गुलदस्ता भी रिश्ते में खुशियां और अपनापन ला सकता है।

Vastu Tips Married Life Love Harmony

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News