Shukra Uday 2026 : अब नहीं होगी देरी ! फरवरी में शुक्र उदय के बाद शुरू होंगे विवाह और गृह प्रवेश
punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 01:05 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shukra Uday 2026 : वरी महीने की शुरुआत के साथ ही शुक्र ग्रह अपनी उदय अवस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं। 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में उदित होंगे, जिसके बाद मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाएगी। ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र अस्त रहते हैं, तब विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ संस्कारों को करना वर्जित माना जाता है। ऐसे समय में आमतौर पर शुभ मुहूर्त नहीं निकलते। जैसे ही शुक्र का उदय होता है, वैसे ही इन सभी मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल समय शुरू हो जाता है। इस बार 1 फरवरी से शुक्र के उदय होने के बाद लोगों को फिर से शादी-विवाह और अन्य संस्कारों के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, फरवरी महीने में ही शुक्र मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में भी प्रवेश करेंगे, जिससे उनके प्रभाव में और बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। ऐसे में फरवरी में शुक्र उदय के बाद विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्यों के लिए कई अच्छे मुहूर्त बनेंगे। आने वाले दिनों में लोग फिर से अपने रुके हुए मांगलिक कार्यों को पूरे उत्साह के साथ संपन्न कर सकेंगे।
विवाह मुहूर्त फरवरी 2026
05 फरवरी 2026 गुरुवार
06 फरवरी 2026 शुक्रवार
08 फरवरी 2026 रविवार
10 फरवरी 2026 मंगलवार
12 फरवरी 2026 गुरुवार
14 फरवरी 2026 शनिवार
19 फरवरी 2026 गुरुवार
20 फरवरी 2026 शुक्रवार
21 फरवरी 2026 शनिवार
24 फरवरी 2026 मंगलवार
25 फरवरी 2026 बुधवार
26 फरवरी 2026 गुरुवार
गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2026
06 फरवरी 2026 शुक्रवार
11 फरवरी 2026 बुधवार
19 फरवरी 2026 गुरुवार
20 फरवरी 2026 शुक्रवार
21 फरवरी 2026 शनिवार
25 फरवरी 2026 बुधवार
26 फरवरी 2026 गुरुवार
मुंडन मुहूर्त फरवरी 2026
06 फरवरी 2026 शुक्रवार
07 फरवरी 2026 शनिवार
11 फरवरी 2026 बुधवार
12 फरवरी 2026 गुरुवार
21 फरवरी 2026 शनिवार
22 फरवरी 2026 रविवार
