Jyeshtha Purnima 2026 : इन राशियों के लिए लकी साबित होगी ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026, मिलेगा धन और सफलता का वरदान

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:01 PM (IST)

Jyeshtha Purnima 2026 : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है, लेकिन जब पूर्णिमा सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 29 जून, 2026 सोमवार के दिन रखा जाएगा। सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव का दिन है, इसलिए इस दिन बने शुभ संयोग से पूरे ब्रह्मांड में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की इस विशेष स्थिति के कारण यह ज्येष्ठ पूर्णिमा कुछ खास राशियों के लिए वरदान साबित होने वाली है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिनकी पूर्णिमा के दिन किस्मत चमकेगी। 

मेष राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। माता की सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बना रहेगा। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए के ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन खास रहने वाला है।मीडिया से जुड़े लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लेंगे। संतान की तरफ से कोई खुसखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News