Champak Dwadashi 2026: श्रीहरि की कृपा पाने के लिए आज जरूर करें चम्पा के फूलों का ये उपाय, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 03:35 PM (IST)

Champak Dwadashi 2026: सनातन धर्म में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का विशेष महत्व है, जिसे चम्पक द्वादशी के रूप में मनाया जाता है।  इस वर्ष यह पावन तिथि 26 जून को पड़ रही है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा चम्पा के पुष्पों से करने का विधान है, इसीलिए इसे 'चम्पक द्वादशी' कहा जाता है।  इसके अतिरिक्त, इसे रामलक्ष्मण द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार, आज के दिन किए गए कुछ खास महाउपाय जातक की हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

PunjabKesari Champak Dwadashi 2026

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंपा (चम्पक) के सुगंधित फूल भगवान विष्णु को अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, चम्पक द्वादशी पर श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की पूजा और चंपा के फूल अर्पित करने से पापों का क्षय, मनोकामनाओं की पूर्ति तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह आस्था और परंपरा पर आधारित मान्यता है, जिसे श्रद्धालु विशेष भक्ति के साथ निभाते हैं।

चम्पक द्वादशी पर इस मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ये एक ऐसा मंत्र है जो विष्णु जी के 1000 नामों के जाप का फल देता है। इस एक मंत्र के जाप से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।

मंत्र: “नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नम:”

धन-धान्य में वृद्धि और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लक्ष्मी-नारायण मंदिर में चंपा के फूल चढ़ाने के बाद देसी घी का दीपक जलाएं।

पारिवारिक कलह, वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन से राहत चाहते हैं तो भगवान विष्णु को चंपा के फूलों की माला पहनाएं।

PunjabKesari Champak Dwadashi 2026

जीवन की सभी बाधाएं दूर करने के लिए पीले वस्त्र पहनकर चंपा के पुष्प भगवान श्री हरि के चरणों में अर्पित करें।

ग्रह दोष शांत करने हेतु चंपा के फूल दान करें।

घर की पूर्व दिशा में एक लकड़ी की चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। उन्हें फल अर्पित करें और 5 चम्पा के फूल 'ऊँ गोविन्दाय नमः' मंत्र के साथ अर्पित करें। पूजा के बाद इन फूलों और फलों को किसी ब्राह्मण को दान कर दें।

भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं और स्वयं भी अपने माथे पर केसर का तिलक धारण करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

घर में सुखद वातावरण और पॉजिटिव एनर्जी के लिए आज के दिन अपने घर के आंगन में चम्पा का पौधा लगाएं। 

PunjabKesari Champak Dwadashi 2026

चंपा के फूलों का उपाय करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
बासे और मुरझाए हुए फूल भगवान को अर्पित न करें। केवल ताजे और सुगंधित चंपा के फूल ही अर्पित करें।
पूजा के समय मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखें। किसी भी प्रकार का द्वेष मन में न लेकर आएं। क्रोध और अंहकार से दूर रहें।
भगवान विष्णु को तुलसी दल के साथ चंपा के पुष्प अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे श्री हरि शीध्र प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari Champak Dwadashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News