Nirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी पर बन रही है शुक्र-शनि की शुभ युति, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 03:19 PM (IST)

Nirjala Ekadashi 2026 horoscope : हिंदू धर्म में हर एक एकादशी का अपना-अपना खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी व्रत रखे जाते हैं। लेकिन इनमें निर्जला एकादशी सबसे कठिन मानी जाती है। इस दिन व्रती भोजन के साथ पानी का भी त्याग करते हैं। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साल 2026 की निर्जला एकादशी बहुत खास रहने वाली है क्योंकि इस दिन नवपंचम योग बन रहा है। जिसमें धन और वैभव के प्रदाता शुक्र और कर्मफल दाता शनि की युति का एक बेहद शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। निर्जला एकादशी के दिन बन रहे नवपंचम योग से कई राशियों की किस्मत का ताला खुलने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इस महासंयोग का किन-किन राशियों को शुभ असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग बहुत बढ़िया रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में फायदा देगी। 

कर्क राशि 
नवपंचम योग कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। भाईयों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन साथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। 

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जो लगो लंबे समय से जॉब की तलाश में थे, उन्हें अच्छी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

धनु राशि 
नवपंचम योग धनु राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोगों को उच्चे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News