Shri Radha Vanshi Gopal Mandir: बहुत खास है वृंदावन का ये मंदिर, पत्थर पर नाम लिखने से अंत समय में मिलता है मोक्ष

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 01:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shri Radha Vanshi Gopal Mandir: वृंदावन में श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए अनेकों मंदिर है और हर मंदिर अपनी एक कहानी कहता है। ब्रज नगरी में ऐसे बहुत से रहस्यमयी मंदिर हैं जिनकी कहानियां आज भी प्रचलित हैं। ऐसा ही वृन्दावन में एक मंदिर है जहां लोग अपना नाम उस मंदिर के पत्थरों पर लिखकर जाते हैं और ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से हर दुःख दूर हो जाते हैं। यह मंदिर यमुना किनारे बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो मंदिर- 

PunjabKesari Shri Radha Vanshi Gopal Mandir

Shri Radha Vanshi Gopal Mandir श्री राधा वंशी गोपाल मंदिर
ब्रज के कण-कण में राधा-कृष्ण का वास है। ऐसा ही है एक वृन्दावन का मंदिर। वृंदावन के इस खास मंदिर का नाम है श्री राधा वंशी गोपाल मंदिर। इस मंदिर में जगत की रानी श्री राधा रानी और लड्डू गोपाल की एक साथ पूजा की जाती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां पर जो भी आता है वो पत्थर पर नाम लिखकर जरूर जाता है। ऐसा करने से एक तो उसके जीवन से दुःख समाप्त हो जाते है और दूसरा अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Shri Radha Vanshi Gopal Mandir

आत्माओं को मिलती है शांति
इस मंदिर से जुड़ी दूसरी मान्यता यह है कि मृतक जन के नाम इस पत्थर में लिख देते हैं तो उन्हें कष्टदायी पीढ़ियों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मंदिर के पंडित का कहना है कि यह मंदिर जब से बना है, यहां पत्थर लगातार लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर उड़िया भाषा में पत्थर पर नाम लिखे हुए हैं। जो भी व्यक्ति मृत्यु के बाद कृष्ण धाम जाने की चाह रखता है वो इस मंदिर में अपना नाम जरूर लिख कर जाता है। 

PunjabKesari Shri Radha Vanshi Gopal Mandir

कहते हैं यहां के ब्रजवासियों के चरणों में अलौकिक शक्तियां होती हैं। जब-जब ये इन पत्थरों के ऊपर चलते हैं उतना ही उनको मोक्ष प्राप्त होता है। ऐसा करने से वो आत्माएं जितको मोक्ष नहीं मिला होता इसके बाद वो  स्वर्ग में चली जाती हैं। 

PunjabKesari Shri Radha Vanshi Gopal Mandir


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News