Shri Harimandir Sahib : श्री हरिमंदिर साहिब में टी.वी.एस. कंपनी ने भेंट किए 4 वाहन

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अमृतसर (सर्बजीत): श्री हरिमंदिर साहिब में टी.वी.एस. मोटर कंपनी की ओर से चार दोपहिया वाहन भेंट किए गए। इनमें 1 अपाचे आर.टी.एक्स. मोटरसाइकिल, 1 टी.वी.एस. जुपिटर, 1 टी.वी.एस. एन-टॉर्क और 1 बैटरी से चलने वाली ऑर्बिट स्कूटी शामिल है। इन वाहनों की चाबियां कंपनी के अधिकारियों ने शिरोमणि कमेटी के सदस्य भगवंत सिंह सियालका, निजी सचिव शाहबाज सिंह और श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा को सौंपी। 

इस दौरान भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में जहां श्रद्धालु विभिन्न सेवाओं में भाग लेते हैं, वहीं कई कंपनियां भी अपने नए वाहन भेंट कर श्रद्धा प्रकट करती हैं। टी.वी.एस. मोटर कंपनी द्वारा चार दोपहिया वाहन भेंट कर गुरु साहिब का धन्यवाद किया गया है।

शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों ने टी.वी.एस. कंपनी व अमृतसर के विक्रेता नॉवेल्टी टी.वी.एस.. प्रभाव टी.वी.एस. और बाला जी टी.वी.एस. की ओर से पहुंचे लवतेज सिंह सचदेवा, विमल सुंबली, शिव स्वरूप जौहरी, विकास सिक्का और आयुष जैन सहित अन्य अधिकारियों को गुरु बख्शिश सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़, राजिंदर सिंह रूबी, जसपाल सिंह ढड्डे, अतिरिक्त मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह कादियां आदि उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News