Amarnath Yatra 2026: रामबन जिले में अमरनाथ यात्रियों के 4 वाहन आपस में टकराए, 18 श्रद्धालु घायल
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 08:31 AM (IST)
रामबन/जम्मू (एजैंसी): जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह चंद्रकोट के लंगर प्वाइंट के पास अमरनाथ यात्रा काफिले में शामिल 4 वाहनों की आपसी टक्कर में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायलों में हर्ष राजपूत (23), विशाल गुप्ता (18), पंकज सुवंकर (23) निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), सुहास जीवन मोवाडे (29) निवासी यवतमाल (महाराष्ट्र), भारत भूषण (45) निवासी गंगानगर (राजस्थान), विनोद कुमार (51) निवासी बीकानेर (राजस्थान), किरण (48), सीमा रानी (50), पवन कुमार (67) तथा गंगा सिन्हा (41) शामिल हैं। अन्य 8 घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
