श्री अमरनाथ यात्रा: 225 वाहनों में 6216 श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए सोमवार सुबह जम्मू के बेस कैंप यात्री निवास भगवती नगर से 6216 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की ओर रवाना हुआ। रवाना हुए जत्थे में 3052 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते और 3164 श्रद्धालु पहलगाम के रास्ते से यात्रा करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

पहलगाम के लिए भेजे गए जत्थे में 1818 पुरुष, 1224 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे जबकि बालटाल भेजे गए जत्थे में 2386 पुरुष, 647 महिलाएं, 6 बच्चे सहित 78 साधु और 47 के करीब साध्वियां शामिल थीं। 

जम्मू से कुल 225 वाहनों में जत्थे को सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग के लिए रवाना किया गया। वहीं अब तक अढ़ाई लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। महज 14 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या अढ़ाई लाख से पार होना शुभ संकेत माना जा रहा है। जिस गति से देशभर से लोग बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि अगले सप्ताह तक यात्रा 3 लाख अधिक का आंकड़ा पार कर जाएगी।  

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News