Shree Jagannatha Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर जनवरी से पूर्ण प्रतिबंध

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पुरी (ओडिशा) (प.स.): ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एस.जे.टी.ए.) ने गुरुवार को कहा कि अगले महीने से मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। एस.जे.टी.ए. के मुताबिक 13वीं शताब्दी के प्रसिद्ध मंदिर में यह प्रतिबंध 1 जनवरी, 2023 से लागू होगा। एस.जे.टी.ए. ने कहा कि पहले इसी तरह का प्रतिबंध केवल श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया था, लेकिन अब यह प्रतिबंध पुलिसकर्मियों सहित सभी के लिए लागू होगा। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इसमें कहा गया है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले सेवादारों को भी अपना स्मार्टफोन जमा करना होगा। एस.जे.टी.ए. के मुख्य प्रशासक वीर विक्रम यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों के स्मार्टफोन की सुरक्षित अभिरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।’’

हालांकि, अधिकारी और सेवादार सामान्य मोबाइल फोन ले जा सकते हैं, जिनमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा नहीं है। 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News