भक्त ने शिरडी साईं बाबा के चरणों में चढ़ाया 15 लाख का डायमंड ब्रोच, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई खबर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 09:27 AM (IST)

Shirdi Sai Baba temple news : महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं दरबार से आस्था और समर्पण की एक बहुत ही खूबसूरत कबर सामने आई है। लोगों के बीच बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था का सिलसिला अभी भी जारी है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु साई बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। भक्त अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार, बाबा को समय-समय पर कुछ ने कुछ भेंट अर्पित करते रहते हैं। दिल्ली  के एक साई भक्त ने हीरों और बहुमूल्य रत्नों से जड़ा स्वर्ण ब्रोच बाबा के चरणों में अर्पित किया है। 

जानकारी के अनुसार, बाबा के चरणों में अर्पित किया हुआ यह ब्रोच को आम आभूषण नहीं है, बल्कि इसकों लगभग 80 ग्राम सोने से तैयार किया गया है। इस सोने के ब्रोच पर चमचमाते असली हीरे और कीमती रत्न जड़े हुए हैं और इसका आकार मोरपंख जैसा है, इस ब्रोच की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताया जा रहा है। साई बाबा के भक्त द्वारा भेंट की गई इस बेशकीमती तोहफे को शिरडी साईं संस्थान को दिया गया है। अब इसको साईं बाबा के दैनिक श्रृंगार का हिस्सा बनाया जाएगा।  

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोग इस बात की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि आज के दौर में भी जहां लोग छोटे से दान का भी प्रचार करते हैं, वहीं इस भक्त ने की इतनी बड़ी भेंट बाबा के चरणों में सौंप दी और अपना नाम तक गुप्त रखा। लोग इसे सच्ची श्रद्धा और निःस्वार्थ भक्ति का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News