शाहतलाई और नयना देवी मंदिरों में चढ़ाए सोने की शुद्धता की होगी जांच

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 08:59 AM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले सोने की शुद्धता परखना अब आसान होगा। बिलासपुर जिला के प्रमुख मंदिरों में सोने की जांच के लिए आधुनिक टैस्टिंग मशीनें स्थापित करने की जिला प्रशासन ने योजना बनाई गई है। इसके तहत बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई और श्री नयना देवी मंदिर में यह सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मशीनों की खरीद पर करीब 30 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार मंदिरों में श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर सोने के छत्र, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं चढ़ाते हैं। ऐसे में चढ़ावे के रूप में प्राप्त सोने की वास्तविक शुद्धता का पता लगाना मंदिर न्यास के लिए महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित मशीनों से सोने की गुणवत्ता की जांच करने में मदद मिलेगी, जिससे उसके मूल्यांकन और प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News