Sharad Purnima: मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो उन्हें भेंट करें ये चीज़
punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 06:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
09 अक्टूबर यानि कि कल शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। जो कि देवी लक्ष्मी की आराधना का सबसे शुभ दिन है। मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इससे बेहतर और कोई दिन हो ही नहीं सकता है। शरद पूर्णिमा के दिन घर-घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन चंद्रमा भी 16 कलाओं से युक्त होता है और अमृत वर्षा करता है। वहीं इस दिन देवी को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। उनमें से एक है भोग। कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी को विशेष प्रकार के भोग लगाने से उनकी असीम कृपा के साथ-साथ धन की प्राप्ति होती है। तो चलिए बताते हैं आपको शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को क्या भोग लगाना चाहिए-
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और धन-धान्य से आपका जीवन भर देती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। बता दें कि इस दिन मां को बताशे का भोग लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। और जीवन सफल हो जाता है।
धार्मिक दृष्टि के मुताबिक शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना काफी पुण्यदायी माना गया है। सिर्फ शरद पूर्णिमा के दिन ही नहीं बल्कि हर शुक्रवार के दिन भी देवी लक्ष्मी को खीर का लगाना शुभ माना जाता है। खासतौर पर चावल व मखाने से बनी हुई खीर का। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती है। और आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
मां लक्ष्मी को शरद पूर्णिमा के दिन गाय के दूध से बनी दही का भोग लगाने से उनकी अपार कृपा प्राप्त होती है।. और घर की सुख संपन्नता में बढ़ोतरी होती है। इसी के साथ भोग लगाने के बाद घर के सदस्यों को प्रसाद रूप में उसे बांटने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी दूर होती है।
इस दिन मां लक्ष्मी को पान भी अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यताएं है कि किसी भी तरह की पूजा हो उसमें पान व सुपारी को शामिल करना शुभ होता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनको पान व सपारी का ज़रूर भोग लगाएं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनमें से किसी भी 1 चीज का शरद पूर्णिमा के दिन भोग लगाने से मां लक्ष्मी की प्रसन्न होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।