Shani transit January 2023 Dhanu rashi : धनु राशि के लिए शनि का गोचर शुभ

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani transit January 2023 Dhanu rashi : 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। जिसका प्रभाव लगभग सभी राशियों पर पड़ा है। मीन राशि के जातको के लिए साढ़ेसाती शुरु हो गई है। कर्क राशि और वृश्चिक राशि के लिए शनि का ढैया शुरु हुआ है। शनि देव से डरने की जरुरत नहीं है। आमतौर पर शनि के नाम को लेकर डराया बहुत जाता है। आइए जानें धनु राशि के जातकों पर गोचर का क्या प्रभाव रहेगा और कौन सी सावधानी बरतें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धनु राशि के लिए खुशखबरी यह है की शनि देव का गोचर तीसरे भाव से होगा और ये भाव अच्छे फल देता है। पाप ग्रह 3, 6, 11 का गोचर अच्छा होता है और शनि धनु राशि के लिए बहुत अच्छे साबित होंगे। शनि देव कैसे फल देंगे, ये जानने से पहले सबसे बात करते हैं धन की। जो जीवन में सबसे अधिक अवश्यक है। यदि धन का फ्लो जीवन में बढ़ता है तो बहुत सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। व्यक्ति अच्छा महसूस करता है और मानसिक संतुष्टि मिलती है। ।

शनि आपकी कुंडली में धनेश बन जाते हैं। दूसरा भाव धन का भाव होता है, वहीं शनि की राशि आती है। मकर तीसरे भाव में है तो उनकी अपनी राशि है कुंभ। जब वे अपनी राशि में गोचर करेंगे तो दोनों राशियों के अपने भावों को अच्छे करेंगे। धन का प्रभव बढ़ेगा। जनवरी के बाद ही आप देखेंगे की आपका बैंक बैंलेस बढ़ना शुरु हो जाएगा। इसी बीच गुरु की पोजिशन भी अप्रैल में सुधरेगी। पंचम में जब गुरु आएंगे तो आय के स्थान को देखेंगे। जिससे धन के स्रोतों में इजाफा होगा। धर्म और कर्म के लिहाज से शनि की स्थिती आपके लिए अच्छी है।

धनु राशि के जातको के लिए यदि 6, 8, 12 की दशा नहीं चल रही है, शुक्र की महादशा नहीं चल रही है, चन्द्रमा की महादशा नहीं चल रही या मंगल की महादशा भी नहीं चल रही है तो स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। 6वां घर जो होता है, वो रोगों और शत्रु का घर होता है। 8वां घर जहां चन्द्रमा की राशि पड़ी होगी कर्क राशि। वो लंबी बीमारी या दुर्घटना का घर होता है। यदि उन दोनों की दशा नहीं चल रही है या मंगल की दशा भी नहीं है तो ये आपकी कुंडली में 12 वें घर के स्वामी हो जाते हैं। यहं से हॉस्पिटलाइजेशन और खर्चे देखते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शनि का प्रभव नेगेटिव नहीं रहेगा स्वास्थ्य को लेकर। ये चीजें आपके लिए काफी पॉजिटिव हो जाएंगी। चिंता करने की जरुरत नहीं रहेगी।

शनि जब आपकी कुंडली में तीसरे भाव में गोचर करते हैं तो पंचम को देखते हैं। यदि आपकी शादी होने वाली है, आप सिंगल हैं, संतान सुख का इंतजार है तो इन चीजों में थोड़ा डीले हो सकता है। शनि का ट्रांजिट अच्छा है आपके लिए लेकिन वह उन दो घरों का अच्छा करेंगे,  जिनकी ओनरशिप शनि के पास है लेकिन जहां पर शनि की दृष्टि रहती है। वहां पर संभव है चीजें थोड़ी डीले हो जाएं। शनि तीसरे भाव में बैठेंगे तो इनकी दृष्टि जाएगी पंचम भाव पर। वहां थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। संतान या रिलेशन में समस्याएं होने के चांस हैं। 

सातवीं दृष्टि जाएगी नौवें भाव पर ये भाग्य स्थान होता है। वहां पर हो सकता है की आपको थोड़ी सी डिस्टर्बेंस हो। जो चीजें अक्सीक्यूट करने की कोशिश कर रहे हैं, वहां पर थोड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा के बंदोबस्त पर पूरा ध्यान देने के बाद ही निकलें। अन्यथा यात्रा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि की जो आखिरी दृष्टि है, वे पड़ेगी 12 वें भाव पर ये भाव खर्चे, मोक्ष और विदेश की यात्रा का भाव होता है। इन्हें लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है वैसे शनि आपको कोई खास नुकसान नहीं देने वाले। यदि आपकी कुंडली में 6, 8, 12 की दशा है तो फिर शनि का उपाय नहीं करेंगे। अन्य को शनि के ये छोटे-छोटे से उपाय करने हैं-

अपने अधीन काम कर रहे कर्मचारियों से मीठी वाणी में बात करें।

7 शनिवार को एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर अपनी परछाई देखें, अब इस छाया पात्र का दान करें।

शनिवार की शाम काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News