Shani Retrograde: शनि होने जा रहे वक्री, जानिए वृश्चिक राशि का हाल
punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 08:51 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Vakri 2023: आज बात करेंगे शनि वक्री के बारे में। शनि वक्री होने जा रहे हैं 17 जून से। 17 जून से 4 नवंबर तक लगभग 140 दिनों के लिए शनि वक्र अवस्था में रहेंगे। कई लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि वक्री अवस्था क्या होती है ? शनि हर साल वक्री होते हैं। सूर्य और चंद्रमा वक्री नहीं हो सकते। इन्हीं दो ग्रहों के हिसाब से कैलेंडर बनते हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं। बुध साल के 90 दिन के आसपास वक्री रहते हैं। वक्र अवस्था सामान्य तौर पर जून के महीने से ही शुरू होती है। जब सूर्य ग्रहण लग जाता है, ग्रहों की पोजीशन ऐसी होती है, वो सूर्य से दूर चले जाते हैं। तो निश्चित तौर पर आपको इसके फल देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इस वक्री से वृश्चिक राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएगा ?
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Effect of Saturn retrograde on Scorpio शनि वक्री का वृश्चिक राशि पर प्रभाव: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि इस समय चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। ये शनि की ढैया वाली स्थिति है। यहां पर शनि की ढैया के दौरान तो हो सकता है आपको इसके अच्छे फल न मिलें। शनि की एक राशि तीसरे भाव में है। दूसरी राशि चौथे भाव में है। तीसरा भाव अष्टम से अष्टम होता है। इसके परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। शनि तीसरी दृष्टि के साथ छठे भाव को देख रहे हैं। ये रोग, ऋण, शत्रु का भाव होता है। इस अवधि में किया काम नुकसान दे सकता है। किसी से पैसा उधार न लें। खान-पान पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी हो सकती है।
शनि की एक दृष्टि पड़ रही है कर्म स्थान के ऊपर। यहां पर आपको मेहनत के फल स्लो मिलेंगे।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728