138 दिन के लिए शनि वक्री, वृष राशि वाले रहे इन घटनाओं के लिए तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक से राजा बनाएगी और कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचाएंगे।

Shani Vakri

अब वृषभ राशि पर शनि के उल्टी चाल चलने का क्या असर रहेगा ? क्या वृषभ राशि वालों के जीवन में कोई बहुत बड़ी तब्दीली आएगी। क्या वृषभ राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी ? क्या वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी? क्या वृषभ राशि वालों के सपने पूरे होंगे ? कहीं ऐसा तो नहीं होगा कि शनि की उल्टी चाल से वृषभ राशि वालों के जीवन में सब कुछ उल्ट-पुलट हो जाएगा। अब वृषभ राशि वालों के जीवन की धारा ही चेंज हो जाएगी इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर देखिएगा क्योंकि अंत में शनि देव की कृपा पाने के कुछ उपाय भी बताएं जाएंगे।

चंद्र राशि के मुताबिक यह भविष्यफल बताने जा रहे हैं। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम ई , ऊ, ए, ओ , वा, वी, वू, वे , वो से शुरू होता है, उनकी  वृषभ राशि होती है। शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।

Shani Vakri

शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है । जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो वृषभ राशि वालों की जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती  जायेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे। आप अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। शनि के वक्री होने से आपके करियर में भी तरक्की हो सकती है। वेतन में वृद्धि होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Shani Vakri

वृषभ राशि वालों को इस अवधि में निवेश से लाभ होगा। अगर बिजनेस करते हैं तो अपने बिजनेस को विस्तार भी दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल की बात करें, तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। साथ ही आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है और विदेश में पी आर पाने का सपना भी साकार हो सकता है।

काम और कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप घर दुकान या नया ऑफिस खरीदना चाहते हैं तो आपकी कामनाएं पूरी होगी और सफलताएं भी मिलेगी।

Shani Vakri

प्रेम संबंधों को लेकर समय आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। जो गलतफहमी चल रही थी वह दूर होगी। जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है और संतान को भी करियर में तरक्की मिलेगी।

वृषभ राशि के लोग यदि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो यह समय उनके लिए सफलता लेकर आएगा और आगे बढ़ाने के कई मौके भी मिलेंगे। साथ ही नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की संभावनाएं भी प्रबल रहेंगी। आप नए स्किल्स सीखने की कोशिश करेंगे क्योंकि शनि आपको मेहनत से कुछ बड़ा हासिल करने का मौका देने वाले हैं।

शनि के उल्टी चाल चलने से कुछ प्रमुख घटनाएं आपकी लाइफ में होकर रहेंगी। पहली बात तो यह है की पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और कोर्ट-कचहरी में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला चल रहा था तो आपको काफी बड़ी राहत मिलेगी।

दूसरी बात यह है कि आप नया वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।

तीसरी बात यह है कि समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा और आपके विरोधी भी आपका लोहा मानने लगेंगे।

चौथी बात यह है कि विदेश जाने का सपना साकार होगा और विदेश से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।

पांचवी बात यह है कि अगर आप संतान के करियर को लेकर चिंतित थे तो शनिदेव अब आपकी चिंता दूर करेंगे और संतान को उसके करियर में सफलता देंगे।

Shani Vakri
शनिदेव को प्रसन्न रखने के कुछ उपाय भी आपको बता रहे हैं, जिन्हें करेंगे तो शनि देव की कृपा पर बरसती रहेगी। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय शनिवार को करने होंगे।

प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में जाएं। शनि जी की उपासना करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें।
शनिवार के दिन सरसों का तेल, उड़द, काला कपड़ा, जूते आदि का दान करना चाहिए।
लोहे की चीजें शनिवार को न खरीदें।
शनिवार के दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान करें।
असहाय लोगों की मदद करने से भी लाभ मिलता है।
दोनों समय भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

गुरमीत बेदी
9418033344

Shani Vakri

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News