Shani Margi 2023-24: शनि होने वाले हैं मार्गी, जानें मकर राशि पर प्रभाव

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 11:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है, सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं मकर  राशि के बारे में।

Effect of Shani Margi on Capricorn मकर राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
मकर राशि के लिए ये गोचर बहुत बढ़िया रहेगा। ये मकर राशि के स्वामी हैं। अगर साढ़ेसती चल रही है तो डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि शनि अपनी राशि का बुरा नहीं करते। शनि अब दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं तो उनकी तीसरी दृष्टि पड़ रही है चौथे भाव के ऊपर। दूसरा भाव धन का होता है तो निश्चित तौर पर वृद्धि संभव है। तीसरी दृष्टि पड़ रही है चौथे भाव के ऊपर। चौथा भाव आपका सुख स्थान है। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो काम थोड़ा डिले हो जाएगा।

ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। मां की सेहत को लेकर थोड़ी सी चिंता रहेगी। शनि की एक दृष्टि जा रही है दशम भाव के ऊपर। अष्टम भाव से अचानक नुकसान देखा जाता है। आय में थोड़ी सुस्ती देखने को मिलेगी।

इन उपायों को जरूर करें :
शनि मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः

शनिवार के दिन किसी भी काली वस्तु का दान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दान हमेशा संकल्प लेकर शाम के समय ही करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News