Saturday करें 5 मंत्रों का जाप, शनि रहेंगे मेहरबान
punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 02:29 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Saturday worship: शनिदेव एकमात्र ऐसे देव हैं, जिनसे लगभग सभी भय खाते हैं। विशेष तौर पर धरतीवासी तो किसी ओर देवी-देवता की पूजा करें ये न करें लेकिन शनिवार को शनि मंदिर जाना हो या शनि पूजा करना, कभी नहीं भूलते। शनि दान लेने वाले की आवाज सुन कर तो हर आयु वर्ग के लोग सभी काम छोड़ कर उसे दान देने के लिए हाजिर हो जाते हैं। जब वो शनि कृपा संबंधित ढेर सारे आशीर्वाद देता है तो व्यक्ति का तन और मन गदगद कर उठता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
शनि मंत्र करेंगे शनि देव को प्रसन्न
शनि श्याम वर्ण हैं इसलिए उन्हें काला रंग बहुत प्रिय है। शनि कृपा की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति को शनिवार के दिन काले कपड़े पहनने चाहिए। ललाट पर काले रंग का तिलक लगाना चाहिए। संभव हो तो अंतर्वस्त्र भी काले पहनें। स्नान के जल में थोड़े से काले रंग के तिल डालकर नहाएं और इनका दान भी करें।
कुछ लोग मानते हैं की शनिवार के दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए। अवश्यक हो तो पूर्व दिशा को छोड़कर अन्य किसी भी दिशा में यात्रा कर सकते हैं। शनिवार को इस डायरेक्शन में दिशा शूल होता है।
शनि मंत्र (Shani Mantra)
विद्वानों के अनुसार 5 ऐसे शनि मंत्र हैं, जिनका जाप करने से शनि देव सदा मेहरबान रहते हैं
शनि बीज मंत्र- ऊं प्राँ प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
विनियोग मंत्र- शन्नो देवीति मंत्रस्य सिन्धुद्वीप ऋषि: गायत्री छंद:, आपो देवता, शनि प्रीत्यर्थे जपे विनियोग
शनि गायत्री मंत्र- औम कृष्णांगाय विद्य्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात
शनि वेद मंत्र- औम प्रां प्रीं प्रौं स: भूर्भुव: स्व: औम शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तु न:.औम स्व: भुव: भू: प्रौं प्रीं प्रां औम शनिश्चराय नम:
जप मंत्र- ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:।