सितंबर में 8 ग्रहों की बदलेगी ''चाल'', मंगल को छोड़ कर सभी ग्रहों में होगा परिवर्तन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 11:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September predictions 2020: सितंबर में मंगल को छोड़ कर सारे ग्रहों में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल होने वाली है। यहां तक की सभी ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। सामान्य तौर पर सूर्य हर महीने संक्राति के दिन राशि परिवर्तित करते हैं जबकि चन्द्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदल लेते हैं। शुक्र और बुध का भी अमूमन हर माह राशि परिवर्तन हो जाता है लेकिन सितंबर में क्रूर माने जाते राहु और केतु के राशि परिवर्तन के साथ साथ शनि और गुरु की चाल में भी बदलाव हो रहा है। राहु 23 सितंबर को मिथुन से वृष राशि में जाएंगे जबकि केतु इसी दिन धनु से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले 13 सितंबर को धनु राशि में वक्री चल रहे गुरु मार्गी हो जाएंगे जबकि मकर राशि में वक्री चल रहे शनि मार्गी स्थिति में आ जाएंगे। राहु और केतु का अगला राशि परिवर्तन 22 अप्रैल 2022 को होगा।  

PunjabKesari September predictions 2020

कोरोना के संक्रमण के लिए भी राहु के मिथुन राशि में गोचर को जिम्मेवार माना जा रहा था क्योंकि मिथुन राशि में रहते हुए राहु अपने ही आर्द्र नक्षत्र में काफी मजबूत हो गए थे। राहु को संक्रमण का कारक ग्रह माना जाता है और राहु के मजबूत होने और अच्छा प्रभाव देने वाले गुरु, शुक्र और बुध के कमजोर होने के कारण संक्रमण काफी तेजी से फैलता है। अब राहु के राशि परिवर्तन के साथ ही कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगने की भी उम्मीद की जा रही है।

PunjabKesari September predictions 2020

सितंबर में ग्रहों की चाल 
1 सितंबर -
शुक्र का कर्क राशि में 
2  सितंबर - बुध का कन्या राशि में 
13 सितंबर - गुरु धनु राशि में मार्गी 
16 सितंबर - सूर्य कन्या राशि में 
22 सितंबर - बुध तुला राशि में 
23 सितंबर - राहु वृष राशि में 
23 सितंबर - केतु वृश्चिक राशि में 
29 सितंबर - शनि मकर राशि में मार्गी 

PunjabKesari September predictions 2020

गुरु अब तक केतु के प्रभाव में होने के कारण अपनी ही राशि में अच्छे परिणाम नहीं दे पा रहा था लेकिन अब अगले दो महीने तक गुरु धनु राशि में अपने पूरे फल देगा। इसी तरह अपनी ही राशि मकर में शनि के मार्गी होने पर भी उन जातकों को शनि के अच्छे फल मिलेंगे, जिनकी कुंडली में शनि तीसरे छठे और ग्याहरवें भाव में गोचर कर रहे हैं। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से भी काफी लोगों की जिंदगी में बदलाव आएगा।  

भारती गुप्ता 

PunjabKesari September predictions 2020


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News