September 2023 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए सितंबर महीने का हाल
punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 09:37 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
September 2023 Aries Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? 1 सितम्बर को गुरु और राहु लग्न में हैं और चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शुक्र चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। शनि का गोचर शुभ है लेकिन केतु का गोचर शुभ नहीं है। 4 सितंबर को गुरु वक्री हो जाएंगे और इसी दिन ही शुक्र मार्गी हो जाएंगे। 17 सितंबर को सूर्य पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं और छठे भाव में आ जाएंगे। सूर्य और मंगल दोनों ही पाप ग्रह छठे भाव में आ जाएंगे। ये गोचर शुभ है। केतु का गोचर नहीं होगा। चंद्रमा 1 सितंबर को ग्यारहवें भाव में हैं। शनि आपकी कुंडली में शुभ गोचर में हैं।
Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान का स्वामी आय भाव में बैठकर शुभ गोचर में चला गया है। शनि की दशा या अंतर्दशा चल रही है तो निश्चित तौर पर आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। मनी का फ्लो बना रहेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।
Relationship status in September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव का स्वामी शुक्र 4 सितंबर को वक्र अवस्था में चले जाएंगे, ये शुभ है। शुक्र सप्तम भाव के स्वामी बनते हैं। ये कुटुंब का भाव है। पंचम का स्वामी पंचम में ही है और इसके ऊपर शनि की दृष्टि है। सिंगल को किसी की तरफ से रिश्ता आ सकता है लेकिन थोड़ा वेट करना पड़ेगा।
Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ और लग्न के कारक ग्रह सूर्य हैं। 17 सितंबर को सूर्य छठे भाव में चले जाएंगे। ये शुभ गोचर है। बुध सेहत को थोड़ी सी हानि कर सकते हैं। खान-पान को लेकर परहजे करें।
Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: एजुकेशन के कारक ग्रह बुध पंचम भाव में बैठ गए हैं। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए समय बढ़िया है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728