1 January 2026 Horoscope: उच्च राशि वृषभ में चंद्रमा, 5 राशियों के लिए नए साल की शानदार शुरुआत
punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 08:25 AM (IST)
1 January 2026 Horoscope: नया साल केवल कैलेंडर बदलने का संकेत नहीं होता, बल्कि यह नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और नए संकल्पों का समय भी होता है। हिंदू पंचांग और वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब वर्ष का पहला दिन शुभ ग्रह-स्थिति के साथ आरंभ होता है, तो उसका प्रभाव पूरे साल पर दिखाई देता है। 1 जनवरी 2026, गुरुवार को नए साल की शुरुआत एक अत्यंत शुभ योग के साथ हो रही है, जब चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान होंगे।

1 जनवरी 2026 को चंद्रमा की विशेष स्थिति
वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शक्ति के कारक ग्रह हैं। जनवरी 2026 को चंद्रमा वृषभ राशि (उच्च राशि) में होंगे साथ ही वे अपने स्व नक्षत्र रोहिणी में विराजमान रहेंगे यह स्थिति चंद्रमा को अत्यंत बलवान बनाती है, जिससे कुछ राशियों के लिए नए साल की शुरुआत बेहद शुभ और फलदायी मानी जा रही है।
इन 5 राशियों के लिए 2026 की शुरुआत रहेगी जबरदस्त
मेष राशि
चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में रहेंगे। यह योग धन लाभ, पारिवारिक सुख और वाणी में मधुरता बढ़ाने वाला है। साल के पहले ही सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च होकर रहेंगे, जिससे मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने निर्णयों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और 1 जनवरी को आपके एकादश भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। यह योग आय वृद्धि, करियर सफलता और अधूरे कार्यों की पूर्ति का संकेत देता है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कन्या राशि
चंद्रमा आपके भाग्य भाव में विराजमान होंगे। नए साल के शुरुआती दिनों में ही भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि, मित्रों के साथ सुखद समय और कुछ नवविवाहितों के लिए संतान सुख के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव (सुख भाव) में रहेंगे। पारिवारिक सुख, माता-पिता का सहयोग और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नए साल के पहले ही हफ्तों में वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं।
1 जनवरी 2026 को चंद्रमा की उच्च और शुभ स्थिति नए साल को सकारात्मक ऊर्जा से भर रही है। विशेष रूप से मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ शुरुआत, उन्नति और मानसिक संतुलन लेकर आ सकता है। सही कर्म और सकारात्मक सोच के साथ यह वर्ष आपके लिए यादगार बन सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

