अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने किए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन, भस्म आरती में भक्ति भाव से हुईं शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 01:36 PM (IST)

Rupali Ganguly Visit Mahakal Mandir : टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली गुरुवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूरे विधि-विधान से आरती के दर्शन किए। इस दौरान रूपाली सिर पर दुपट्टा ओढ़े भक्ति में लीन नजर आईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रूपाली गांगुली ने कहा, "मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मेरा मन विचलित होता है, मैं महाकाल के दरबार चली आती हूं। भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"

रूपाली ने बताया कि वह पहली बार वर्ष 2020 में महाकाल के दर्शन करने आई थीं। तभी से वह हर दो महीने में बाबा महाकाल के दर्शन करने का प्रयास करती हैं। इससे पहले भी वह जनवरी 2024, जनवरी 2025 और करीब चार महीने पहले उज्जैन आ चुकी हैं। उनकी इस यात्रा ने एक बार फिर महाकाल के प्रति उनकी गहरी आस्था और श्रद्धा को दर्शाया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News