घर में रनिंग बुल की तस्वीर लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे,जानें वास्तु में क्यों मानी जाती है शुभ
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 03:09 PM (IST)
Running Bull Picture Vastu : वास्तु के अनुसार, लोग अपने घर को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए कई तरह की पेटिंग घर में लगते हैं। लेकिन कुछ पेटिंग ऐसी होती है, जो घर में घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति के लिए बहुत खास माना जाता है। इन्हीं में से एक हैं रनिंग बुल यानी दौड़ता हुआ बैल। वास्तु के अनुसार, घर में दौड़ते हुए बैल की तस्वीर लगाने से जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में रनिंग बुल को लगाना इतना शुभ क्यों माना जाता है।
वास्तु में क्यों शुभ माना जाता है रनिंग बुल?
सनातन परंपरा में बैल को भगवान शिव के वाहन 'नंदी' का रूप माना जाता है। नंदी शक्ति, समर्पण, धैर्य और अटूट विश्वास के प्रतीक हैं। वहीं, फेंगशुई और आधुनिक वास्तु में दौड़ता हुआ बैल निरंतर आगे बढ़ने, आक्रामक विकास, और आर्थिक मजबूती का प्रतिनिधित्व करता है। यह आपके भीतर छिपे आलस्य को दूर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
घर या ऑफिस में रनिंग बुल लगाने के बड़े फायदे
आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
यदि आपके घर में पैसा टिकता नहीं है या व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है, तो रनिंग बुल की तस्वीर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। यह आपके जीवन में धन के नए स्रोतों को आकर्षित करती है और आर्थिक तंगी को दूर रखती है।
करियर और बिजनेस में मिलता है बूम
जिस तरह शेयर बाजार में 'बुल मार्केट' मुनाफे का संकेत होता है, उसी तरह ऑफिस या वर्कप्लेस पर दौड़ते हुए बैल की तस्वीर लगाने से आपके करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और व्यापारियों को बड़े ऑर्डर्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति में वृद्धि
बैल अपनी असीमित शक्ति और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। यदि आपके घर के सदस्य अक्सर भ्रमित रहते हैं या उनमें आत्मविश्वास की कमी है, तो यह तस्वीर उनके भीतर एक नई सकारात्मक ऊर्जा और साहस का संचार करती है।
