ऋषिकेश में खुदाई के दौरान निकली देवी की मूर्ति

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 08:18 AM (IST)

श्यामपुर (नवोदय टाइम्स): तीर्थनगरी ऋषिकेश के वीरभद्र क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास की परतें उस समय खुलती हुई नजर आईं, जब पौराणिक वीरभद्र मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के चारों तरफ चबूतरा बनाने को जे.सी.बी. से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक के बाद एक प्राचीन धार्मिक अवशेष निकलने लगे।

इनमें चक्र, गदा और देवी मां की मूर्ति सहित कई पुराने प्रतीक मिलने की जानकारी सामने आई है। जैसे ही घटना की खबर आसपास के इलाके में फैली बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News