अट्टुकल पोंगल: आज इन राशियों के लिए पोंगल रहेगा मंगलकारी

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: यत्न करने पर न सिर्फ किसी प्लानिंग में कोई पेचीदगी ही हटेगी, बल्कि उसमें बेहतरी भी होगी, कोई उलझा काम भी सुलझेगा।

वृष: अदालती काम भी हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, यत्न करने पर कोई बाधा समस्या हल होगी, मगर  केतू की स्थिति फैमिली फ्रंट के लिए ढीली।

मिथुन: मित्रों, बड़े लोगों, सज्जन-साथियों से सहयोग मिलेगा, कामकाजी प्रोग्रामिंग भी लाभप्रद, मन पर सात्विक- पाजिटिव सोच प्रभावी रहेगी।

कर्क: व्यापार, कारोबार में लाभ, वैसे कामकाजी  भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, मगर सेहत के मामले में अटैंटिव रहें।

सिंह: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर गले में खराबी का डर, इसलिए शीत वस्तुओं का इस्तेमाल कम करना ठीक रहेगा।

कन्या: खर्चों के कारण अर्थ दशा कमजोर रहेगी, इसलिए टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल दें, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए।

तुला: सितारा आमदन वाला, अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, कामकाजी कोशिशें भी बेहतर रिजल्ट देंगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक: राज दरबार के कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसर आपका लिहाज करेंगे और आपकी बात ध्यान से सुनेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध।

धनु: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, स्कीमें प्रोग्राम भी सिरे चढ़ेंगे, आम तौर पर आप दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे।

मकर: मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना चाहिए, पेट भी बिगड़ा-बिगड़ा सा महसूस होगा, अपने क्रोध पर भी कंट्रोल रखें।

कुम्भ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे तथा एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे।

मीन: चूंकि आम सितारा कमजोर है इसलिए आप अपने डावांडोल मन के कारण किसी भी काम को उसके लक्ष्य तक ले जाने में मुश्किल महसूस करेंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News