नारद जयंती- आज इन राशियों को मिलेगी Good News

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
आज 8 मई, शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा है। जो दोपहर 1: 2 तक रहने वाली है। प्रात: 8:38 तक विशाखा नक्षत्र रहेगा तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होगा। जो कल यानि 9 मई की सुबह 6:33 तक रहेगा। आज दोपहर 12:56 तक वरीयान योग भी रहेगा। इस शुभ योग में किया गया कोई भी काम मनचाही सफलता देता है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
 
PunjabKesari Rashifal in hindi
 
Karveer vrat: इस खास तिथि पर करवीर व्रत करने का विधान है। जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार प्राचीनकाल में ये व्रत सरस्वती, सावित्री, दमंयती, भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी सत्यभामा ने भी किया था। मान्यता है की इस व्रत के प्रभाव से संकटों का अंत होता है और व्यक्ति को सूर्य देव के घर सूर्यलोक में स्थान प्राप्त होता है। इस व्रत में कनेर के पेड़ की पूजा करने का विधान है।
 
PunjabKesari Rashifal in hindi

कहते हैं आज के दिन यदि भगवान सूर्य नारायण को एक आक का फूल अर्पित कर दिया जाए तो दस स्वर्ण अशर्फियां दान करने का फल प्राप्त होता है। आज सूर्यास्त से पहले एक वक्त भोजन करें। ध्यान रखें, नमकीन और तेल युक्त पदार्थ न खाएं। इसके अलावा सूर्य मंत्रों का जाप करें- 

PunjabKesari Rashifal in hindi

सूर्य वैदिक मंत्र ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च। हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन।।

सूर्य तंत्रोक्त मंत्र ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम

ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:

ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:

सूर्य नाम मंत्र ऊँ घृणि सूर्याय नम:

पौराणिक मंत्र जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम। तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।।

सूर्य गायत्री मंत्र ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News