Ram Navami 2021: कोरोना के कहर से बचाएंगे ये शक्तिशाली मंत्र

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 01:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है, जिस कड़ी में आज छठां नवरात्रि मनाया जा रहा है। इनके समापन के साथ ही प्रत्येक वर्ष श्री राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। जहां एक तरफ चैत्र नवरात्रों में देवी दुर्गा का पूजन किया जाता है। तो वहीं श्री राम नवमी के दौरान श्रद्धापूर्वक से लोग श्री राम की विधि वत पूजा करते हैं। बता दें इस बार राम नवमी का पर्व 21 अप्रैल, को पड़ रहा है। जिसके उपलक्ष्य में श्री राम की विधि वत पूजा की जाती है। मगर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो किसी न कारणवश विधि पूर्वक इनकी पूजा नहीं कर पाते। ऐसे में लोग हताश हो जाते। तो आपको बता दें हम आपको इनकी कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करना बहुत ही आसान है, परंतु जिनता आसाना इनके ये मंत्र हैं, उतने ही प्रभावशाली हैं ये मंत्र- 

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार आपदा और महामारी के विकट समय में इन मंत्रों का जप व्यक्ति को लाभ प्राप्त करवा सकता है। वर्तमान समय की बात करें तो कोरोना ने पूरे देश में हड़कप मचा रखा है। ऐसे में इन मंत्रों का जप करना अधिक लाभकारी माना जाता है। 

'दिव्यां देहि मे शक्तिं दिव्यां देहि शांति मे। दिव्यं देह आयुष्यम यशो बुद्धिम समुज्ज्वलाम।'

इसके साथ ही भगवान शिव, हनुमान एवं गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी दिनचर्या प्रारंभ करें। इससे आपके मन के सारे मनोरथ पूर्ण होंगे। 'राम' शब्द के उच्चारण मात्र से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

श्री राम विनती मंत्र- 
चरन कमल बंदउं तिन्ह केरे/ पुरवहुं सकल मनोरथ मेरे। 

इसके अलावा अधिक अपने जन्म लग्न के अनुसार मंत्र का जप कर सकते हैं- 

मेष लग्न : 'ॐ शाश्वत नम:।'

वृषभ लग्न : 'ॐ राजेन्द्र नम:।'

मिथुन लग्न : 'ॐ सत्यवाक नम:।'

कर्क लग्न : 'ॐ जैत्र नम:।'

सिंह लग्न : 'ॐ सत्यव्रत नम:।'

कन्या लग्न : 'ॐ रामभद्र नम:।'

तुला लग्न : 'ॐ त्रयी नम:।'

वृश्चिक लग्न : 'ॐ वेदांतपार नम:।'

धनु लग्न : 'ॐ दांत नम:।'

मकर लग्न : 'ॐ सप्ततालप्रभेता नम:।'

कुंभ लग्न : 'ॐ राघवेन्द्र नम:।'

मीन लग्न : 'ॐ धन्वी नम:।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News